फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, शिकायत पर परिवार वालों को धमकाया

Sun, 15 Aug 2021 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Aug 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
crime
पीलीभीत। परिवार वालों के साथ सो रही किशोरी के साथ उसके पड़ोसी ने घर में घुसकर चाकू के बल पर दुष्कर्म किया। शोर-शराबा सुनकर परिवार वाले उठे तो आरोपी भाग गया। पीड़ित परिवार आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचा तो आरोपी के परिवार वालों ने गाली गलौज करते हुए उसे धमकाना शुरू कर दिया। पीड़िता ने एसपी के समक्ष पेश होकर न्याय की गुहार लगाई। इस पर कोतवाली पुलिस ने एसपी के आदेश पर आरोपी समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी ने एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि नौ अगस्त की रात खाना खाने के बाद आंगन में चारपाई पर सो रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाला रियाज अहमद उर्फ बब्लू घर के पीछे के रास्ते से अंदर घुस आया और उसे पकड़ लिया। आरोपी ने उसके साथ चाकू के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के शोर मचाने पर उसके परिवार वाले जाग गए। इस पर आरोपी रियाज जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। इस पर परिवार वाले आरोपी के घर शिकायत करने के लिए पहुंचे तो आरोपी और उसके भाई मेराज अहमद, नाजिम और परवेज ने गाली गलौज करते हुए उसे भगा दिया। पीड़िता ने अपने साथ हुई घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसपी के आदेश के बाद अब कोतवाली पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट और लैंगिक अपराध बाल संरक्षण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ सिटी वीरेंद्र विक्रम ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर एएनएम से किया दुष्कर्म
पूरनपुर। शादी का झांसा देकर सैन्यकर्मी ने एएनएम से कई बार दुष्कर्म किया। शादी की जिद पर छुट्टी लेकर आने का आश्वासन दिया। फौजी के घर पहुंची एएनएम को शादी से इनकार कर दिया गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र की एक युवती चार साल पहले लखनऊ में रहकर एएनएम की ट्रेनिंग ले रही थी। उन्होंने बताया कि इस दौरान बरेली के थाना बहेड़ी के गांव अर्सिया बोझ निवासी सैन्यकर्मी वीर सिंह से मोबाइल पर बात शुरू हो गई। उसने शादी का झांसा दिया। एक अक्तूबर 2017 को लखनऊ मिलने भी गया। युवती ने बताया कि तीन जून 2020 को अपनी बहन के गांव गई थी। बहन, बहनोई की गैरमौजूदगी में पहुंचे वीर सिंह ने कोल्डड्रिंक में उसे नशा देकर दुष्कर्म किया। होश आने पर उसने शादी करने का वादा किया। इसके बाद सैन्यकर्मी 12 मार्च 2021 को बरेली के एक होटल में और 27 मार्च 2021 को टनकपुर के एक होटल में कई दिन तक रखा। शादी की जिद पर उसने जुलाई में आकर उसके घरवालों से बात कर शादी करने का वादा किया। चार अगस्त को सैन्यकर्मी से मिलने उसके घर गई। आरोप है कि तब उसके साथ अभद्रता करके शादी से इनकार कर धमकाया। कोतवाल हरीशवर्धन सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर वीर सिंह पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed