{"_id":"6116c84e8ebc3ee0263bca73","slug":"crime-pilibhit-news-bly4563624149","type":"story","status":"publish","title_hn":"गो तस्करों ने पुलिस टीम पर किया जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गो तस्करों ने पुलिस टीम पर किया जानलेवा हमला
विज्ञापन
पूरनपुर। गो हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम के ऊपर तस्करों ने फायरिंग कर दी। हालांकि पुलिस बाल-बाल बच गई। गोली कार के बोनट पर लगी। पुलिस ने तस्करों की घेराबंदी की, तो वह अंधेरा होने का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। पुलिस ने तीन तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
घटना शुक्रवार सुबह करीब साढ़े चार बजे की है। कोतवाल हरीशवर्धन सिंह ने बताया कि दरोगा धर्मेंद्र सिंह को सूचना मिली कि असम हाईवे पर सिमरिया की ओर जाने वाले रोड पर बाइक के साथ तीन लोग गोहत्या करने के लिए इरादे से घूम रहे हैं। पुलिस ने तस्करों की तलाश शुरू की तो रास्ते में एक बाइक पर तीन लोग दिखाई दिए। पीछे बैठा युवक बाइक के पीछे चल रही गाय की रस्सी पकड़े हुए था। पुलिस टीम को देखते ही तस्करों ने हमला करते हुए फायरिंग कर दी। हालांकि पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए। सिर्फ गोली गाड़ी के बोनट से टकरा गई। खुद को घिरता देखकर आरोपी गाय को छोड़कर भागे। इस दौरान उनके हाथ से एक थैला गिर गया। मौके पर पुलिस को तस्करों के थैले से हत्या में प्रयोग किए जाने वाले उपकरण और गाय बरामद की। सीओ लल्लन सिंह ने बताया कि दरोगा धर्मेंद्र की ओर से बाइक सवार तस्करों के खिलाफ गोवध अधिनियम और जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।