फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

लापता छात्रा का मिला शव, प्रेमी पर हत्या की आशंका

Sun, 08 Aug 2021 12:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
crime
बीसलपुर। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को रहस्यमय ढंग से लापता हुई छात्रा का शव शनिवार को कटना नदी के मानपुर पुल के नीचे मिला। परिवार वालों ने आरोप लगाया कि छात्रा की उसके प्रेमी ने हत्या की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला बाजार कटरा निवासी अनुपम मिश्रा ने बताया कि उनकी 17 वर्षीय पुुत्री गौरी नगर के एक महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। गौरी शुक्रवार को दोपहर ढाई बजे घर से रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। शाम तक जब गौरी घर नहीं आई, तभी परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों को पता लगा कि गौरी को एक युवक शुक्रवार को बहला फुसलाकर ले गया। शनिवार को सुबह अनुपम मिश्रा ने कोतवाली मेें पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में मोहल्ला पटेलनगर निवासी अभय कुमार को नामजद किया गया। रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस ने अभय को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया लेकिन छात्रा नहीं मिली। इसी बीच पुलिस को राहगीरों से पता चला कि बिलसंडा रोड पर बहने वाली कटना नदी के मानपुर पुल के नीचे एक लड़की का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नदी से शव निकाला। अनुपम मिश्रा ने शव की शिनाख्त गौरी के रूप में की। अनुपम का आरोप है कि आरोपी अभय ने उनकी पुत्री की हत्या करने के बाद शव नदी में फेंका है। पुलिस के अनुसार शव पर चोटों के कोई निशान नहीं है। पुलिस ने शव सीलकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। सीओ प्रशांत सिंह ने भी मौका मुआयना कर लिया है। कोतवाल कमल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

तीन सगी नाबालिग बहनों को बहलाकर ले गए युवक
शहर में एक सरकारी कैंपस में रहने वाले एक कर्मचारी की तीन नाबालिग बेटियों को दूसरे समुदाय के लोग बहला फुसलाकर अपने साथ भाग ले गए। उनकी बेटियां साथ में घर का सामान और पिता का मोबाइल भी ले गई। काफी तलाश के बाद जब पता नहीं चला तो पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टनकपुर हाईवे पर स्थित एक सरकारी कर्मचारी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक अगस्त को वह ड्यूटी पर गए थे। घर पर तीन नाबालिग बेटियां मौजूद थीं। जब वह दोपहर को घर वापस आए तो बेटियों को गायब देखकर उनकी तलाश शुरू की, लेकिन पता नहीं चला। शाम को जानकारी हुई कि कामिल, रेशू, आदिल और दानिश उसे अपने साथ ले गए है। किशोरियां अपने साथ में घर का सामान और मोबाइल भी ले गई हैं। कुछ लोगों ने जानकारी दी थी कि वह रात को मोहल्ला छोटा खुदागंज में देखी गई थीं। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने चार युवकों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीओ सिटी वीरेंद्र विक्रम ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोरियों की तलाश के लिए टीमें लगा दी गई है। सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है। जल्द ही उन्हें खोज निकाला जाएगा।
किशोरी को बहलाकर ले जाने पर पांच पर रिपोर्ट
किशोरी को बहलाकर ले जाने की घटना 30 जुलाई को क्षेत्र के एक गांव में हुई। किशोरी की मां ने बताया कि गांव टंडोला निवासी अरशद अपने भाई और अन्य के सहयोग से उसकी 16 वर्षीय पुत्री को बहला फुसला कर ले गया। पुत्री घर में रखे हजारों रुपये के जेवर और 85 हजार रुपये की नकदी साथ ले गई। पुत्री के बारे में पूछने पर आरोपी के भाइयों और अन्य ने गाली-गलौज की और दोबारा पुत्री के बारे में पूछने या रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दी। तहरीर पर पुलिस ने गांव टंडोला निवासी अरशद, उसके भाई बड़े लल्ला, अख्तर, गांव निवासी उमर अहमद, वसीर अहमद पर रिपोर्ट दर्ज की है।
शादी का झांसा देकर युवती किया दुष्कर्म
पूरनपुर शादी का झांसा देकर युवक ने युवती से दुष्कर्म किया गया। बाद में शादी से इनकार कर दिया। युवती ने अपने माता-पिता के साथ कोतवाली पहुंचकर तहरीर पुलिस को दी है।

क्षेत्र के एक गांव की युवती ने बताया कि गांव भगवंतापुर के एक युवक से उसकी कुछ माह पहले जान पहचान हो गई। अक्सर उससे मिलना जुलना हो गया। आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उससे कुछ दिन पहले दुष्कर्म किया। विरोध पर उसे शादी का झांसा दिया गया। इसके बाद आरोपी अक्सर उससे मिलता रहा। कुछ दिन पहले शादी की जिद पर आरोपी ने शीघ्र ही शादी करने का आश्वासन दिया। आरोप है कि घरवालों के शादी से इनकार करने पर आरोपी ने भी शादी से इनकार कर दिया। पीड़िता के मां ने बताया कि घटना की पूरी जानकारी होने पर शनिवार को आरोपी के परिवार वालों से शादी को कहा। तब आरोपी और उसके परिवार वालों ने शादी से इनकार कर दिया। कोतवाल हरीशवर्धन ने बताया कि तहरीर पर जांच शुरू कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed