{"_id":"60f324a68ebc3e6d743c005a","slug":"crime-pilibhit-news-bly4534797188","type":"story","status":"publish","title_hn":"साथी की पिटाई से गुस्साए रोडवेज कर्मियों ने किया चौराहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साथी की पिटाई से गुस्साए रोडवेज कर्मियों ने किया चौराहा जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। शहर के नौगंवा चौराहे पर सवारी बैठाने को लेकर रोडवेज कर्मी और ईको कार चालक में कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। सूचना मिलने पर अन्य रोडवेज कर्मी मौके पर पहुंच गए। जिस पर ईको कार चालक ने रोडवेज के परिचालक को टक्कर मारते हुए मौके से भाग गया। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे रोडवेज कर्मियों ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाने के बाद रोड पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए जाम खुलवाया। पुलिस ने स्टेशन इंचार्ज की तहरीर पर अज्ञात ईको कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शनिवार को सुबह 11 बजे एक रोडवेज बस बरेली जाने के लिए डिपो से निकलने के बाद नौगवां चौराहे पर सवारी बैठाने के लिए रुकी थी। तभी एक ईको कार चालक ने बस के आगे अपनी गाड़ी लगाकर सवारियां बैठाना शुरू कर दी। इस पर रोडवेज कर्मी ने विरोध किया। तो वह बहस करते हुए झगड़ने पर आमाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट होने लगी। इस पर परिचालक महिपाल ने डिपो में फोन कर अपने अन्य रोडवेज कर्मियों को बुला लिया। भीड़ इकट्ठा होती देखकर ईको कार चालक परिचालक महिपाल को टक्कर मारते हुए मौके से भाग गया। हादसे में परिचालक घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल भिजवाने के बाद आक्रोशित रोडवेज कर्मियों ने बसों को रोड पर खड़ाकर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलने पर कोतवाल अतर सिंह, सुनगढ़ी प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत द्विवेदी मौके पर पहुंच गए। रोडवेज कर्मियों ने सड़क पर चलने वाले डग्गामार वाहनों को रोके जाने और रोडवेज कर्मियों के साथ मारपीट और कार से टक्कर मारने वाले ईको कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए जाम को खुलवाया। आधे घंटे लगे जाम की वजह से सवारियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
रोडवेज और ईको कार चालक में विवाद हो गया था। रोडवेज की ओर से मिली तहरीर के आधार पर कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - वीरेंद्र विक्रम , सीओ सिटी