{"_id":"60f081948ebc3e0a217c314e","slug":"crime-pilibhit-news-bly4532511139","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति की हत्या के मामले में पत्नी और उसका साथी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति की हत्या के मामले में पत्नी और उसका साथी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरखेड़ा। पति की हत्या के आरोप में नामजद महिला और उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।
बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव करनापुर निवासी ओमप्रकाश ने बताया था कि उनके बेटे छत्रपाल की तीन जुलाई को घर में मौत हो गई थी। उसकी पत्नी सुखरानी ने आत्महत्या करने की बात कह रही थी। जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छत्रपाल की मौत गला दबाए जाने से होने की पुष्टि हुई थी। इस पर 12 जुलाई पिता ने छत्रपाल की हत्या किए जाने की तहरीर दी थी, जिसके आधार पर पुलिस ने सुखरानी और उसके साथी रामलड़ैत के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने इस मामले में गुरुवार सुबह 11 बजे दोनों आरोपियों को कस्बे के नगरा चौराहा से गिरफ्तार कर लिया। पुुलिस ने पूछताछ कर दोनों आरोपियों को जेल भेजा दिया। सीओ प्रशांत सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों का चालान कर उन्हें कोर्ट में पेश किय गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।