{"_id":"60ec8fea8ebc3e996e002394","slug":"crime-pilibhit-news-bly452917268","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोलाछाप की छेड़छाड़ से तंग आकर किशोरी ने की खुदकुशी की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोलाछाप की छेड़छाड़ से तंग आकर किशोरी ने की खुदकुशी की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। झोलाछाप की छेड़छाड़ से तंग आकर किशोरी के खुदकुशी की कोशिश करने का मामला सामनेे आया। किशोरी के निजी अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
जहानाबाद क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया उसकी 16 वर्षीय पुत्री कक्षा 11 की छात्रा है। उनके पड़ोस के मकान में एक झोलाछाप बैठता है। आए दिन बेटी को रास्ते में रोक छेड़छाड़ करता था। परिवार की गैर मौजूदगी में किशोरी को अकेला पाकर घर घुस जाता था और अश्लील हरकत करता था। विरोध करने पर पिता-भाई को मारने की धमकी देता था। इस वजह से किशोरी चुप रही। इसके बाद किशोरी मामा के घर सुनगढ़ी क्षेत्र में रहने लगी चली गई थी। आरोप है कि वहां पर भी आरोपी चक्कर लगाकर परेशान करने लगा। इससे तंग आकर किशोरी ने छह जुलाई की शाम पांच बजे फंदा लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। मामा समेत अन्य परिवार वालों ने किशोरी को बचाया और निजी अस्पताल में इलाज कराया। वहां उसका कई दिन तक इलाज चला। सोमवार को किशोरी परिवार के साथ थाना जहानाबाद पहुंची और शिकायत की। उधर, आरोपी अपने एक रिश्तेदार जोकि जिपं सदस्य है। उससे सिफारिश कराकर दबाव बनाने में जुटा है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर आरोपी झोलाछाप को हिरासत में ले लिया हैं। प्रभारी निरीक्षक नरेश कश्यप ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।