{"_id":"60df5cc38ebc3ebf20247647","slug":"crime-pilibhit-news-bly4518419113","type":"story","status":"publish","title_hn":"खकरा नदी में डूबे किशोर का शव दो दिन बाद मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खकरा नदी में डूबे किशोर का शव दो दिन बाद मिला
विज्ञापन
पीलीभीत। दो दिन पहले खकरा नदी में भैंस को पानी पिलाने के दौरान किशोर को मगरमच्छ हमला कर खींच ले गया था। शुक्रवार सुबह उसका शव नदी में उतराता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरसा सेमरखेड़ा निवासी लीलाधर का 13 वर्षीय ओमप्रकाश बुधवार शाम को जानवर चराने के लिए खकरा नदी पर गया था। नदी में जानवरों को पानी पिलाते वक्त अचानक मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया और पानी में खींच ले गया था। मौजूद कुछ लोगों ने देखा तो शोर मचाया, तब तक मगरमच्छ उसे अंदर ले गया था। शुक्रवार सुबह सात बजे किशोर का शव नदी में उतराता मिला। मगरमच्छ उसके दोनों हाथ और पैर का कुछ हिस्सा खा चुका था। एसपी किरीट कुमार राठौर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जिन इलाकों में मगरमच्छ है ऐसे क्षेत्रों को चिह्नित कर वहां साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। ताकि लोग वहां जाने से बचें।