{"_id":"608172358ebc3ee9243ecc71","slug":"crime-pilibhit-news-bly444626595","type":"story","status":"publish","title_hn":"भागने की कोशिश में पशु तस्करों की कार पलटी, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भागने की कोशिश में पशु तस्करों की कार पलटी, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलसंडा। चेकिंग कर रही पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर कार सवार गोमांस तस्करों ने भागने की कोशिश की। इसमें बेकाबू होकर कार पलट गई। दो तस्कर भाग गए, जबकि एक को घायल हालत में धर दबोचा। कार से एक गोवंशीय पशु और औजार बरामद हुए। गोहत्या निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने पकड़े गए तस्कर को जेल भेज दिया है।
प्रभारी निरीक्षक बिलसंडा रविंद्र कुमार ने बताया कि दरोगा सुंदर सिंह बुधवार रात बंडा बार्डर पर रात्रि कर्फ्यू का पालन कराने के लिए वाहन चेकिंग कर रहे थे। रात करीब 11 बजे कस्बा बिलसंडा की ओर से एक कार तेज गति से आती दिखी। पुलिस बैरियर लगाए खड़ी थी। कार को रोकने का इशारा किया गया। इस पर चालक ने कार को बायीं तरफ मोड़ दिया और भागने की कोशिश की। नतीजतन कार बेकाबू होकर कार खाई में पलट गई।
कार पर सवार दो तस्कर निकलकर भाग गए, जबकि बारादरी (बरेली) के गांव हसियापुर निवासी यासीन कार में ही घायल हालत में पकड़ा गया। पीछे की सीट पर एक गोवंशीय पशु बंधा हुआ और औजार मिले। पकड़े गए तस्कर ने दो फरार साथियों के नाम रिछा बरेली निवासी आमिर और वसीम बताये। कहा कि वह कार में आवारा गोवंश को पकड़ने के बाद बांधकर डाल लेते थे। फिर सूनसान जगह पर ले जाकर हत्या कर मांस निकालते थे। गोमांस को घरों से फुटकर में बिक्री किया करते थे। बृहस्पतिवार को तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने पकड़े गए आरोपी यासीन को कोर्ट में पेश कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस से बचने के चक्कर में तस्करों की कार अनियंत्रित होकर पलट गई थी। दो तस्कर भाग गए, जबकि एक जेल गया है। बरामद गोवंश को गोशाला भेज दिया है। फरार तस्करों की धरपकड़ को टीम लगाई है।
- डॉ .पवित्र मोहन त्रिपाठी, एएसपी