{"_id":"605cd5228ebc3ecbaa3c48bf","slug":"crime-pilibhit-news-bly441927973","type":"story","status":"publish","title_hn":"दावत के दौरान नर्तकियों से लगवाए ठुमके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दावत के दौरान नर्तकियों से लगवाए ठुमके
विज्ञापन
पूरनपुर। शेरपुरकलां के एक परिवार में बच्चे की पैदाइश के बाद हुए कार्यक्रम में नर्तकियों ने जमकर ठुमके लगाए। पूरी रात नर्तकियों के ठुमकों को देखने के लिए भीड़ जमा रही। मामला गांव में चर्चा का विषय बना रहा।
शादी में फिजूल खर्ची रोकने के लिए बैंड, बाजा, आतिशबाजी आदि पर उलमाओं ने रोक लगा रखी है। उन्होंने बैंडबाजा आदि फिजूल खर्ची करने पर निकाह न पढ़ाने का एलान किया है। वहीं शेरपुरकलां में एक परिवार में बेटे का जन्म होने के बाद बुधवार को हकीके (दावत पार्टी) का कार्यक्रम था। इसमें मनोरंजन के लिए नर्तकियों को बुलाया गया था। देरशाम नर्तकियों को डांस शुरू हुआ। तब रिश्तेदारों के अलावा आसपास गांवों के तमाम लोग एकत्र हुए। देर रात तक लोगों ने खूब आनंद लिया। बताते है धर्म से जुड़े कुछ लोगों ने इसका विरोध भी किया। गांव में पुलिस पिकेट और गश्त होने के बाद नर्तकियों से लगवाए गए ठुमके लोगों में चर्चा का विषय बने रहे। कोतवाल सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि उन्होंने बृहस्पतिवार को कार्यभार ग्रहण किया है। नर्तकियों से ठुमके लगवाने की जानकारी नहीं है। इसकी जांच कराएंगे।