फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

स्वच्छ भारत मिशन के वार रूम में घुसे चोरों ने तेजाब से नष्ट कीं पत्रावलियां

Sun, 14 Feb 2021 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
crime
पीलीभीत। विकास भवन में स्वच्छ भारत मिशन के वार रूम में ग्रिल तोड़कर घुसे चोर तमाम सामान समेट ले गए। तेजाब और पानी डालकर कई पत्रावलियों को नष्ट किया गया। शनिवार को इसका पता लगने के बाद से दिनभर खलबली मची रही। पुलिस-प्रशासनिक अफसरों ने मौका मुआयना किया। रात में ड्यूटी पर रहे चौकीदार और होमगार्ड से पूछताछ की गई।
विज्ञापन

यह घटना शुक्रवार रात की बताई जाती है। विकास भवन परिसर में स्वच्छ भारत मिशन का वार रूम है। जहां कंप्यूटर, लैपटॉप, अभिलेख आदि रखा रहता है। शनिवार सुबह कुछ कर्मचारी कार्यालय पहुंचे तो वार रूम का नजारा देखकर दंग रह गए। इन्वर्टर की बैटरियों का तेजाब और पानी कमरों से लेकर गैलरी तक फैला था। उसमें कई पत्रावलियां पड़ी थीं, जिनमें तमाम पत्रावली तेजाब से नष्ट हो चुकी थीं। पीछे की तरफ लगी खिड़की की ग्रिल टूटी हुई थी, जिससे अनुमान है कि चोर इसी रास्ते से घुसे होंगे। वार रूप में रखे दो इन्वर्टर, चार बैटरियां आदि सामान गायब था। इसके बराबर में सीडीओ कार्यालय से सटे एक कमरे की खिड़की की ग्रिल भी टूटी थी और सामान बिखरा था।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने वार रूम में चोरी होने की सूचना अफसरों को दी तो खलबली मच गई। प्रभारी सीडीओ योगेंद्र कुमार पाठक, डीपीआरओ प्रमोद कुमार यादव, सीओ सिटी वीरेंद्र विक्रम कुछ ही देर में मौके पर जा पहुंचे। फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड को भी बुला लिया गया। चूंकि इससे पहले घटना स्थल पर कई लोग आ जा चुके थे, जिससे कोई खास मदद नहीं मिल सकी। सर्विलांस प्रभारी नरेश कश्यप ने भी मौके पर जाकर पड़ताल की। विकास भवन में रात को चौकीदार के अलावा दो होमगार्ड की ड्यूटी थी। सीओ ने तीनों से पूछताछ करने के साथ कड़ी फटकार लगाई। डीपीआरओ प्रमोद कुमार यादव की ओर से घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

... तो घोटालों के साक्ष्य मिटाने को नष्ट की गई पत्रावलिया
पीलीभीत। चोर केवल दो इन्वर्टर व चार बैटरियां ले जाने को विकास भवन में घुसे होंगे यह बात किसी के गले नहीं उतर रही है। अगर चोरों का मकसद सामान ले जाना ही था तो तेजाब और पानी फर्श पर डालकर उसमें पत्रावलियों को क्यों फेंका गया। पुलिस भी घटना को संदिग्ध मान रही है। कुछ लोग चोरी के सहाने घोटालों से जुड़ी पत्रावलियां नष्ट किए जाने की बात कह रहे हैं।
वार रूम में शौचालयों के सत्यापन और मनरेगा समेत कई अन्य मामलों से जुड़ी पत्रावलियां रखी होने की बात सामने आ रही है। इन मामलों में जांच पिछले कई महीनों से चल रही है। डीएम ने पत्रावलियों को लेकर शिकंजा भी कसना शुरू किया है। जल्द ही घोटालेबाजों पर कार्रवाई की जा सकती है। दो दिन बाद नए सीडीओ भी कार्यभार ग्रहण कर सकते हैं। उनके आने के बाद दबी फाइलों पर कार्रवाई तेज हो सकती थी। पहले भी इसी तरह घोटालेबाजों पर शिकंजा कसना शुरू हुआ तो वार रूम से कुछ सामान और पत्रावलियां चोरी हो गई थीं। विकास भवन के कुछ कर्मचारी इन दोनों घटनाओं को घोटाले से जोड़कर देख रहे हैं। दूसरे मौका मुआयना करने के दौरान पुलिस को सबसे अजीब यह लगा कि चोरों ने बाहर की तरफ से ग्रिल काटकर अंदर प्रवेश किया था। मगर ग्रिल से पहले शीशे का दरवाला भी लगा हुआ है, जो कि नहीं तोड़ा गया। यानी उसकी कुंडी बंद ही नहीं की गई थी। पुलिस को शक है कि जान बूझकर शीशे के गेट की कुंडी भीतर से बंद नहीं की गई थी। इसे लेकर कुछ कर्मचारियों से पूछताछ भी की गई, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। खास बात यह कि चोर भारी भरकम बैटरी तो ले गए, लेकिन कंप्यूटरों को हाथ नहीं लगाया।
जुलाई 2019 में भी हुई थी चोरी, तभी से कैमरे खराब
विकास भवन में इस तरह चोरी की घटनाएं पहले भी हो चुकी है। 11 जुलाई 2019 की रात इसी तरह ग्रिल काटकर घुसे चोर वार रूम से दो यूपीएस, एलईडी, सीपीयू आदि ले गए थे। तब एक चोर की फोटो सीसी टीवी कमरे में कैद हुई थी। फुटेज में वह कई फाइलों को टटोलता दिख रहा था। इससे मामला अभिलेख गायब करने से जुड़ा लगा रहा था। हालांकि इस मामले में पुलिस एफआर लगा चुकी है। तभी से सीसी टीवी कैमरे खराब चल रहे हैं।
ग्रिल तोड़कर घुसे चोर दो इन्वर्टर, चार बैटरी चोरी करके ले गए। बैटरी का तेजाब और पानी फैलाने के बाद उस पर स्वच्छ भारत मिशन से जुड़ी पत्रावलियों को फेंक दिया गया, जिससे पत्रावलियां खराब हो गई हैं। इन्हें दिखवाया जा रहा है। पुलिस को तहरीर दे दी गई है। - प्रमोद कुमार यादव, डीपीआरओ

प्रभारी सीडीओ से घटना की सूचना मिली थी। दो होमगार्ड और एक चौकीदार वहां रहते हैं। उनके रहते चोरी कैसे हो गई। सीसीटीवी आवश्यक होने के बाद भी क्यों नहीं ठीक कराए गए। इसे लेकर विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। इसे गंभीरता से दिखवाएंगे। किसी तरह की लापरवाही मिली तो कार्रवाई भी करेंगे। - पुलकित खरे, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed