फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

सीएचसी में एएनएम के पर्स से अंगूठी गायब, हंगामा

Tue, 02 Feb 2021 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
crime
पूरनपुर। सीएचसी में पर्स से सोने की अंगूठी गायब होने पर एक एएनएम ने जमकर हंगामा किया। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे तो घटना वाले दिन की तीन घंटे की रिकार्डिंग ही नहीं मिली।
विज्ञापन

गांव घाटमपुर में तैनात एएनएम सुनैना यादव ने बताया कि 28 जनवरी को सीएचसी में हुए टीकाकरण में उनकी ड्यूटी लगाई गई थी। एचआईबी टेस्ट कक्ष में टीकाकरण करने के बाद वह अपना पर्स वहीं भूल गई थीं। दूसरे दिन ड्यूटी पहुंचने पर एएनएम ने सीएचसी में अपना पर्स तलाश किया। तलाशी के दौरान पर्स एक चतुर्थश्रेणी कर्मचारी के पास मिल गया। उन्होंने बताया कि पर्स में पांच की जगह तीन सौ रुपये और चांदी की दो अंगूठियां मिल गई। उन्होंने पर्स लौटाने पर चतुर्थश्रेणी कर्मचारी को बतौर इनाम सौ रुपये भी दिए। एएनएम के मुताबिक घर पहुंचने पर उन्हें पर्स में सोने रखी होने की याद आई, जो गायब थी। सोमवार को सीएचसी पहुंचने पर एएनएम ने पर्स से गायब हुई सोने की अंगूठी के बारे में पूछा। साथी कर्मचारियों ने अंगूठी के बारे में कुछ नहीं बताया तो एएनएम ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद सीएचसी में लगे सीसी टीवी कैमरे के फुटेज चेक किए गए। मगर घटना के दिन की तीन घंटे की वीडियो रिकार्डिंग नहीं मिली। उधर, चतुर्थश्रेणी कर्मचारी का कहना है कि पर्स लौटाने के दो दिन बाद सोने की अंगूठी होने का आरोप लगाना गलत है। इस घटना को लेकर काफी देर तक हंगामा होता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed