फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

वर्दी पहनकर डांस करने वाले पुलिस कर्मियों की बढ़ेंगी मुश्किलें

Tue, 02 Feb 2021 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
crime
पीलीभीत। न्यूरिया थाने में तैनात दरोगा के विदाई समारोह में डीजे पर वर्दी पहनकर डांस करने वाले पुलिस कर्मियों की मुश्किल बढ़ना तय माना जा रहा है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेने के बाद एसपी ने सीओ सदर को वर्दी पहनकर डांस करने वाले पुलिस कर्मियों को चिह्नित कर रिपोर्ट मांगी है। उनके खिलाफ अनुशासनहीनता को लेकर विभागीय कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन

न्यूरिया थाने में तैनात दरोगा धर्मपाल बृहस्पतिवार को सेवानिवृत्त हुए थे। इस पर शनिवार रात न्यूरिया थाना परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया था। इसमें कई पुलिस कर्मी और कुछ बाहरी लोग शामिल हुए थे। समारोह में लगे डीजे पर पुलिस कर्मियों ने जमकर डांस किया था। डीजे पर ठुमके लगाने वालों में कुछ पुलिस कर्मी वर्दी में थे। अगले दिन रविवार को पुलिस कर्मियों के डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो खलबली मच गई। शुरूआत में पुलिस अधिकारी आयोजन आवासीय परिसर में होते की बात कहते रहे। मगर फजीहत होने के बाद एसपी जयप्रकाश सख्त रुख अपना लिया। सोमवार को एसपी ने इस पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। एसपी ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर सीओ सदर उत्तम सिंह से जांच कराई जा रही है। उन पुलिस कर्मियों को चिह्नित किया जा रहा है, जो वर्दी पहनकर डांस कर रहे थे। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed