{"_id":"5fa1af1d8ebc3e8cba6c44e0","slug":"crime-pilibhit-news-bly425734645","type":"story","status":"publish","title_hn":"फब्तियां कस रहे शोहदों को किशोरियों ने सिखाया सबक, एक को पीटा, दो भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फब्तियां कस रहे शोहदों को किशोरियों ने सिखाया सबक, एक को पीटा, दो भागे
विज्ञापन
बिलसंडा। राह चलते फब्तियां कस रहे शोहदों को दो किशोरियों ने जमकर सबक सिखाया। किशोरियां पहले तो शोहदों की हरकत को नजरअंदाज करती रहीं, मगर लगातार पीछा करने पर भिड़ गईं। तीनों शोहदों को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। दो मौका पाकर भाग निकले, जबकि एक शोहदे की उन्होंने जमकर पिटाई कर डाली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने भी किशोरियों के साहस की सराहना की। शोहदे को हिरासत में लेकर साथियों की जानकारी जुटाई जाती रही।
थाना क्षेत्र की रहने वाली 16 साल की दो किशोरियां कस्बे के एक विद्यालय में पढ़ती हैं। आपस में दोस्ती होने के कारण दोनों बाजार और कोचिंग भी साथ जाती हैं। बताते हैं कि पिछले कुछ दिनों से तीन शोहदे दोनों को परेशान कर रहे थे। मंगलवार दोपहर दोनों घर से निकलीं तो तीनों शोहदे भी पीछे लग गए। रोजाना की तरह फब्तियां कसना शुरू कर दिया।
किशोरियों ने साहस का परिचय देते हुए तीनों शोहदों को रोक सवाल-जवाब शुरू कर दिया। शोहदे घबराने लगे। इसी बीच दोनों ने शोहदों की पिटाई शुरू कर दी। घबराकर में दो शोहदे तो भाग गए, लेकिन एक को किशोरियों ने पकड़ लिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में यूपी 112 और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हंगामे के कारण आसपास के काफी लोग जमा हो गए। सभी ने किशोरियों की हिम्मत की सराहना की।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर विरजाराम ने बताया कि एक शोहदे को हिरासत में लिया गया है। उसके साथियों के बारे में भी जानकारी की गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। शोहदे के परिवार वालों को भी बुलाया गया है।