{"_id":"5f95c8108ebc3e3b4b419c87","slug":"crime-pilibhit-news-bly4246058152","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंखों में मिर्च झोंककर बदमाशों ने बाइक और नकदी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंखों में मिर्च झोंककर बदमाशों ने बाइक और नकदी लूटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरिया। धुंधरी मोड़ पर एक बार फिर बाइक सवार बदमाशों ने आंखों में लाल मिर्च झोंककर युवक से बाइक और नकदी लूट ली। दो बाइकों पर चार बदमाश सवाल थे। पहुंची पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना क्षेत्र के धुधंरी गांव निवासी पूरनलाल शनिवार शाम सात बजे बाइक पर बिलासपुर से लौट रहे थे। अमरिया नहर पुल से गांव के रास्ते की मोड़ पर पीछे से चार बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें टक्कर मार दी। विरोध करने पर बदमाशों ने उनकी आंखों में मिर्च का पाउडर झोंक दिया। उसके बाद बदमाश उनकी बाइक, मोबाइल और 22 सौ रुपये की नकदी लूटकर ले गए। बदमाश युवक को झाड़ियों में फेंक गए। उधर से गुजरने वाले राहगीरों ने जब आवाज सुनी तो बाहर निकाला। राहगीरों ने ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पीड़ित से बदमाशों के बारे में जानकारी करने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह ने बताया कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।