{"_id":"5f835c918ebc3e9c0873d941","slug":"crime-pilibhit-news-bly4230359187","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा बाजार में दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने उड़ाई तिजोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा बाजार में दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने उड़ाई तिजोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। चोरी की वारदातें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। शनिवार रात बेखौफ चोरों ने अब सराफ की दुकान का ताला तोड़कर तिजोरी उड़ा ली। तिजोरी से आधा किलो चांदी के जेवर ओर 12 हजार की नगदी निकालने के बाद उसे माला जंगल में फेंक कर चोर फरार हो गए। रविवार सुबह सूचना मिलने पर फॉरेसिंक एक्सपर्ट, डॉग स्क्वाड और एसओजी ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया।
मोहल्ला साहूकारा निवासी गौरव वर्मा की घर के पड़ोस में सराफ की दुकान है। शनिवार शाम वह दुकान बंद कर घर चले गए। रात में किसी समय चोरों ने उनकी दुकान का ताला तोड़कर वहां रखी रखी तिजोरी उठा ले गए। तिजोरी में आधा किलो चांदी के जेवर और 12 हजार की नगदी रखी थी। रविवार सुबह नौ बजे जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो शटर के ताले टूटे देखकर उनके होश उड़ गए। सराफ ने चोरी की सूचना पुलिस और अन्य सराफा कारोबारियों को दी। जानकारी मिलते ही सीओ उत्तम सिंह और कोतवाल एस के सिंह ने फॉरेसिंक एक्सपर्ट को सूचना दी। दोनों अफसर एसओजी और सर्विलांस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पीड़ित के मुुताबिक तिजोरी में आधा किलोग्राम चांदी के जेवरात और 12 हजार रुपये की नगदी रखी थी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी थी कि तभी गजरौला क्षेत्र के माला जंगल में एक तिजोरी पड़ी होने की जानकारी मिली। जानकारी मिलते ही फॉरेसिंक एक्सपर्ट और पुलिस वहां पहुंच गए। टीम ने तिजोरी से फिंगर प्रिंट लिए हैं।
घर न ले जाता सामान तो होती बड़ी चोरी
सराफ ने बताया कि वह चांदी के आभूषण के व्यापारी हैं। मगर, सोने के आभूषण भी ऑर्डर मिलने पर बिक्री करते हैं। दुकान में भी सोने के कुछ आभूषण रखे रहते हैं। रोजाना दुकान बंद करते वक्त सोने के आभूषण साथ में अपने घर ले जाता है। अगर वह सोने के आभूषण दुकान में छोड़ गया होता तो वो भी चोरी हो गए होते।
विज्ञापन
पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी कैमरे
पुलिस घटनास्थल के आसपास दुकानों में लगे सीसीटीवी भी खंगाले। सीसीटीवी कैमरे में रात दो बार पुलिस की गाड़ी गली से निकली दिखी। चौकीदार के घूमने के अलावा सुबह 4.25 बजे एक चार पहिया गाड़ी वहां से निकलती दिखी। कैमरे की रेंज सराफा व्यापारी की दुकान तक न होने से गाड़ी उसके प्रतिष्ठान के समीप रुकी या नहीं। यह स्पष्ट नहीं हो सका। फिलहाल पुलिस गाड़ी की तलाश कर रही है।
ढाई साल पहले भी हुई थी तिजोरी उड़ाने की कोशिश
2018 में कार सवार सात बदमाशों ने आठ फरवरी को इसी गली में सराफ प्रमोद वर्मा की दुकान का शटर उठाकर तिजोरी चोरी करने की कोशिश की थी। तब बदमाशों ने आसपास घरों में बाहर से कुंडी भी लगा दी थी। आहट मिलने पर दुकान की छत पर सो रहे व्यापारी के भाई दामोदर दास के शोर मचाने पर बदमाश वहां से भाग गए थे। तब घटना सुबह पांच बजे घटी थी। पूरी घटना समीप के सराफ भुवनेश वर्मा की दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे कैद हो गई थी। मगर पुलिस ने बाद में इस पर कोई काम नहीं किया।
चोरी की घटना की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। खाली तिजोरी माला जंगल में एक स्थान पर मिली है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। केस का खुलासा शीघ्र किया जाएगा।- एसके सिंह, कोतवाली प्रभारी