फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

बरेली के युवक की मौत का मामलाः पुलिस ने पांच हमलावरों को किया गिरफ्तार, दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज

Thu, 08 Oct 2020 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
crime
बीसलपुर। मकान विवाद में साले बहनोई के बीच हुई मारपीट और फायरिंग में मंगलवार को बरेली के युवक की गोली लगने से मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में पांच हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मृतक युवक के पिता ने दूसरे पक्ष के राजेश्वर और उनके परिवार वालों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं दूसरे पक्ष से राजेश्वर की पत्नी की ओर से बहनोई अवधबिहारी समेत आठ हमलावरों के खिलाफ तोड़फोड़ और बलवे की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस पांच हमलावरों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सुरक्षा के लिहाज से राजेश्वर के घर के बाहर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी राजेश्वर का अपने बहनोई अवध बिहारी से मकान को लेकर विवाद है। मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे अवधबिहारी ने अपने साथियों के साथ राजेश्वर के मकान पर धावा बोल दिया। मकान पर कब्जा करने को लेकर दोनों के बीच मारपीट हुई। इसी बीच किसी ने फायर कर दिया, जिसमें बरेली के भुता थाना क्षेत्र के गांव रसूला निवासी 22 वर्षीय पवन कुमार पुत्र उमेश कुमार की मौत हो गई। दूसरे पक्ष के राजेश्वर और उनकी पत्नी रेखा रानी भी गंभीर घायल हो गए। घटना की सूचना पर दो थानों की फोर्स के साथ एसपी घटनास्थल पहुंचे। एसपी ने घायल और पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की। इसके बाद शव पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। मृतक के परिवार वाले बुधवार सुबह थाने पहुंचे। मृतक के पिता उमेश ने बताया कि उसके बेटे को गांव का ही विनोद मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे अपने साथ बुलाकर ले गया था। विनोद ही उसके बेटे को अवधबिहारी के मकान विवाद में लेकर बीसलपुर आया था। पिता का आरोप है कि वहां बवाल के दौरान हुई फायरिंग में दूसरे पक्ष के राजेश्वर ने उसके बेटे पर गोली चला दी। उसमें उनके बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने पिता की तहरीर पर राजेश्वर और उनके परिवार वालों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली है। दूसरी ओर राजेश्वर की पत्नी रेखारानी ने अपने बहनोई अवधबिहारी के ओर से चली गोली में पवन की मौत होने की बात कही है। मकान पर कब्जा करने की नीयत से हमलावरों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ करते हुए मारपीट की। महिला की ओर से अवध बिहारी, उनकी पत्नी पूजा, ढकिया गांव निवासी अरुण, राजेश, गांव हाफिजनगर निवासी ओमकार और उसकी पत्नी राजेश्वरी, पवन और वीरेश के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

न मिला तमंचा, न गोली चलाने वाला
मकान विवाद में चली गोली में बरेली के युवक पवन कुमार की मौत हो गई। पुलिस ने पांच हमलावरों को भी हिरासत में ले लिया, मगर दूसरे दिन भी पुलिस न तो तमंचा बरामद कर सकी, न ही गोली चलाने वाले की शिनाख्त कर सकी। आखिर गोली किस की ओर से चली। इसे लेकर पुलिस मोहल्ले वालों से भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मकान विवाद में साले बहनोई के बीच झगड़ा हुआ था। उसमें गोली चलने से बरेली के युवक की मौत हो गई। दोनों पक्षों की ओर से एफआईआर दर्ज कर ली गई है। हमलावरों से पूछताछ की जा रही है। गोली चलने वाले का पता भी जल्द ही लगा लिया जाएगा। - जयप्रकाश, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed