{"_id":"5f68ff538ebc3e0df244c5a3","slug":"crime-pilibhit-news-bly4206606168","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल मैच देखने के दौरान दो पक्ष आपस में भिड़े, क्रॉस रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीएल मैच देखने के दौरान दो पक्ष आपस में भिड़े, क्रॉस रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। आईपीएल मैच देखने के दौरान दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। दोनों से ओर जमा हुए लोगों ने एक दूसरे पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दो युवकों को धर दबोचा। घायलों का मेडिकल परीक्षण कराकर क्रॉस रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला खकरा में रविवार रात करीब नौ बजे मोबाइल में आईपीएल देखते हुए शुभम की सुमित उर्फ जीतू सक्सेना और अर्पित सक्सेना से कहासुनी हो गई। दोनों ने अपनी-अपनी तरफ से लोग इकट्ठा किए और फिर जमकर लाठी डंडे चले। दोनों पक्षों के दो लोग घायल हो गए। पुलिस के पहुंचने पर भगदड़ मच गई। पुलिस ने दो युवकों को मौके से धर दबोचा। एक पक्ष से तुषार सक्सेना की तहरीर पर सुमित उर्फ जीतू सक्सेना, अर्पित सक्सेना, सौरभ, जीतू कश्यप, एलिस सक्सेना, शालू राठौर और पांच अज्ञात पर घर में घुसकर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई। वहीं दूसरे पक्ष से देवेंद्र सिंह की तहरीर पर अनुराग, प्रमोद सक्सेना, तुषार, शुभभ, दो अज्ञात पर एफआईआर दर्ज हुई। कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि क्रॉस रिपोर्ट दर्ज की गई है। पकड़े गए दोनों युवकों का सोमवार को चालान कर दिया है।