{"_id":"5ec162698ebc3e9048061f39","slug":"crime-pilibhit-news-bly406151098","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसिक मंदित ने धार्मिक स्थल का दरवाजा और जाली तोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसिक मंदित ने धार्मिक स्थल का दरवाजा और जाली तोड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। मानसिक मंदित युवक ने धार्मिक स्थल का दरवाजा और सीमेंट की जाली क्षतिग्रस्त कर दी। राहगीरों ने तोड़फोड़ करते देखा उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। क्षतिग्रस्त दरवाजे और जाली का सुधार कराकर मामला शांत कराया गया।
घटना रविवार सुबह करीब छह बजे की है। असम हाईवे पर एक गैस एजेंसी के पास धार्मिक स्थल पर गांव पुन्नापुर का मानसिक मंदित व्यक्ति पहुंच गया। उसने लोहे की रॉड से धार्मिक स्थल का दरवाजा और सीमेंट की जाली क्षतिग्रस्त कर दी। राहगीरों की नजर पड़ गई तो उन्होंने शोर मचाकर लोगों को इकट्ठा कर उसे पकड़ लिया। रजागंज निवासी शराफत अली भी आ गए। एसडीएम राजेंद्र प्रसाद, सीओ योगेंद्र कुमार, कोतवाल एसके सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मानसिक मंदित को हिरासत में ले लिया। एकत्र लोगों ने दरवाजा और जाली की मरम्मत कराई। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि मानसिक मंदित अक्सर वहीं घूमता रहता है। संवाद