फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

मीट बेचने की सूचना पर पहुंची पुलिस पर हमला, पांच गिरफ्तार

Sun, 19 Apr 2020 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 01:43 AM IST
विज्ञापन
crime
पीलीभीत। लॉकडाउन के बावजूद मीट की बिक्री करने की सूचना पर दबिश देने गई कोतवाली पुलिस पर मीट व्यापारी ने हमला कर दिया। पुलिस कर्मियों पर धारदार हथियार से वार किया गया। इसमें एक सिपाही को चोट आई है। पुलिस ने सख्ती करते हुए दो महिलाओं समेत पांच हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से 30 किलो मांस और उपकरण बरामद किए हैं। पांचों आरोपियों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए इस समय दूसरे चरण का लॉकडाउन चल रहा है। इसमें मांस की दुकानों को भी बंद रखने के आदेश हैं। इसके बावजूद शहर में कुछ व्यापारी गुपचुप तरीके से मांस की बिक्री कर रहे हैं। शनिवार सुबह कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि मोहल्ला मस्जिद पठानी के निवासी अरशद अली उर्फ बॉबी प्रतिबंध के बावजूद मांस की बिक्री कर रहा है। दरोगा महेंद्रपाल सिंह ने पुलिस बल के साथ बताए गए स्थान पर दबिश दी। अरशद अपने साथियों के साथ मुर्गा और बकरे का मांस बेचता मिला।
विज्ञापन

पुलिस के पहुंचने पर अरशद और उसके साथियों ने टीम पर हमला कर दिया। पुलिस कर्मियों को धारदार हथियार से वार किया, इसमें सिपाही पुष्पेंद्र की कलाई में चोट आई। इसके बाद सख्ती करते हुए पुलिस ने अरशद, उसकी पत्नी मुस्तकीम, बेटी नेहा, मोहम्मद राशिद और शहनवाज को गिरफ्तार कर लिया। मौके से 20 किलो बकरे और 10 किलो मुर्गे का मांस और उपकरण बरामद हुए। कोतवाली में मांस का परीक्षण कराया गया। घायल सिपाही का मेडिकल परीक्षण कराकर हमलावरों पर कार्रवाई की गई। कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि दरोगा की तरफ से पांच आरोपियों के खिलाफ बलवा, जानलेवा हमला, निषेधाज्ञा का उल्लंघन, महामारी अधिनियम, आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed