{"_id":"5e8738428ebc3e75f56580b2","slug":"crime-pilibhit-news-bly4015644108","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता ने पुलिस पर लगाया बेवजह पीटने का आरोप, एसपी से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ता ने पुलिस पर लगाया बेवजह पीटने का आरोप, एसपी से की शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। लॉकडाउन का पालन कराने के दौरान सख्ती के नाम पर पुलिस पर पिटाई करने का आरोप लगा है। एक अधिवक्ता ने शेरों वाली मठिया पर तैनात पुलिसकर्मियों के खिलाफ एसपी से शिकायत की। वहीं, मोहल्ला खकरा के एक युवक की पिटाई करने का आरोप एक सिपाही पर लगा है। दोनों मामले सामने आने पर पुलिस अधिकारी जांच कर सत्यता का पता लगाने में जुटे हैं।
मोहल्ला भूरे खां के रहने वाले अधिवक्ता रियाजुल हसन ने बताया कि दो अप्रैल को दोपहर करीब तीन बजे बहन अशाद फात्मा को ई-रिक्शा से दवा दिलवाने ले जा रहे थे। शेरों वाली मठिया के पास तैनात पुलिसकर्मियों ने रोककर अभद्रता करते हुए पिटाई कर दी। बचाने आए रिश्तेदारों को भी पीटा और धमकी देकर वापस कर दिया। अधिवक्ता ने पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस अधिकारियों से शिकायत की।
इसके अलावा मोहल्ला खकरा के एक युवक की लाठी से पिटाई करने का आरोप सिपाही पर लगा है। इसकी वीडियो भी अधिकारियों को भेजा गया है। इसके बाद सत्यता का पता लगाने के लिए अधिकारियों ने जानकारी जुटाई। उधर, अधिवक्ताओं ने कार्रवाई न होने पर लॉकडाउन खत्म होने के बाद आंदोलन की चेतावनी दी है। एसपी अभिषेक दीक्षित ने बताया कि कोई लिखित शिकायत तो उन्हें नहीं मिली है। मगर मामला संज्ञान में आने पर कोतवाल से रिपोर्ट मांगी गई है। संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।