{"_id":"5d90fb148ebc3e013d65262b","slug":"crime-pilibhit-news-bly3782188183","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के दो मामलों में बिलसंडा पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म के दो मामलों में बिलसंडा पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों में शनिवार रात बिलसंडा पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली। एक मामले में पीड़ित और दूसरे में आरोपी शाहजहांपुर का रहने वाला है। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है।
शाहजहांपुर शहर की निवासी 24 वर्षीय एक विवाहिता ने बताया कि शनिवार को वह काम के सिलसिले में कस्बा बिलसंडा गई थी। बैंक ऑफ बड़ौदा के पास रुपये निकालने के लिए रुकी। इस बीच कस्बा निवासी रज्जाक पुत्र पप्पू पहुंच गया। आरोपी उसे धमकाकर एक स्थान पर ले गया और दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी दी और भगा दिया। पीड़ित के तहरीर देने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कस्बा बिलसंडा निवासी एक विवाहिता ने पुलिस को बताया कि उसके पति मजदूरी करने बाहर गए थे। 25 सितंबर को वह घर में अकेली थी। रात करीब आठ बजे पुवायां (शाहजहांपुर) निवासी रामकिशोर घर में घुस गया और पीड़ित को पकड़कर अश्लील हरकतें करने लगा। इसके बाद डरा धमकाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट की गई। पीड़ित के चीखने पर आसपास वाले पहुंच गए और आरोपी को पकड़ भी लिया। मगर वह धक्का देकर भाग गया। पति के वापस आने पर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
दोनों मामलों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शाहजहांपुर की विवाहिता की ओर से दी गई तहरीर में जगह, समय और अन्य जानकारी नहीं है। वहीं दूसरे मामले में शिकायत तीसरे दिन की गई है। मेडिकल परीक्षण कराकर बयान कराए जाएंगे। मामले की पड़ताल की जा रही है। - एसके सिंह, थानाध्यक्ष बिलसंडा