{"_id":"5d8512f68ebc3e015369f0f1","slug":"crime-pilibhit-news-bly3770210180","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण कर युवती से दुष्कर्म, भीड़ जमा होने पर छत से फेंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहरण कर युवती से दुष्कर्म, भीड़ जमा होने पर छत से फेंक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। किराना की दुकान से चीनी खरीदने जा रही बीसलपुर क्षेत्र की एक 19 वर्षीय युवती को गांव के ही रिजवान ने तमंचे के बल पर अपने घर ले जाने के बाद साथी की मदद से बंधक बनाकर उससे दुष्कर्म किया। विरोध करने पर तमंचे की बट से उसकी पिटाई कर दी। घटना की भनक लगने पर ग्रामीणों की भीड़ आरोपी के घर पहुंची तो उसने छत पर खड़े होकर धमकाया और फिर युवती को छत से नीचे फेंककर भाग गया। पुलिस ने पीड़ित के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने से गांव में तनाव है।
बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के एक ग्रामीण ने बताया कि उसकी 19 वर्षीय पुत्री गुरुवार शाम करीब सात बजे किराना दुकान से चीनी खरीदने गई थी। रास्ते में सुनसान होने पर गांव के रिजवान ने उसको रोक लिया और तमंचा दिखाकर धमकाते हुए अपने घर ले गया। वहां उसका साथी मुन्ना मौजूद था। रिजवान ने छत पर बने कमरे में ले जाकर युवती से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर युवती की तमंचे की बट से पिटाई की। रिजवान को युवती को ले जाते वक्त गांव के कुछ लोगों ने देख लिया था। इस पर कुछ ही देर बाद शोर मच गया। काफी लोग जमा हुए और आरोपी के घर पहुंच गए। इसके बाद पकड़े जाने के डर से आरोपी युवती को 20 फुट ऊंचाई से सड़क पर फेंककर भाग गए। इसमें युवती को चोटें आईं हैं। रात भर परिजन घटना को लेकर डरे सहमे रहे और दूसरे दिन शुक्रवार दोपहर को पुलिस को तहरीर दी। सीओ प्रवीण मलिक, प्रभारी कोतवाल इफ्तिखार हुसैन ने गांव जाकर मौका मुआयना किया। युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज गया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
तहरीर के आधार पर कोतवाली में दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गांव में तनाव जैसी कोई बात नहीं है। एहतियातन संबंधित हल्का प्रभारी को गांव पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। आरोपियों की धरपकड़ को टीम लगाई है। - प्रवीण मलिक, सीओ