{"_id":"5d8278688ebc3e93dc47f19e","slug":"crime-pilibhit-news-bly376743747","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले युवक को बरखेड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को उसका शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया।
बरखेड़ा कस्बा निवासी बाबर हुसैन ने सोमवार को पुलिस को तहरीर दी थी। इसमें बताया था कि एक व्यक्ति ने फेसबुक अकाउंट पर धर्म से जुड़ी विवादित पोस्ट की है। यह पोस्ट 13 सितंबर की रात 8.45 बजे की गई थी। इसको लेकर एक पक्ष के लोग आक्रोशित थे। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस इसकी जांच में जुट गई थी। पोस्ट करने वाले की आईडी से जुड़ी डिटेल के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है। एसएसआई पूरनचंद ने बताया कि सोशल साइट्स पर विवादित पोस्ट करने के आरोप में ग्राम ज्योराह कल्यानपुर निवासी सर्वेश गंगवार को गिरफ्तार किया गया है। बुधवार को उसका शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया है। मामले की जांच कर स्थिति स्पष्ट करने के लिए साइबर सेल से मदद ली जा रही है। ब्यूरो