फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

जमीन के विवाद में पुलिस के सामने भिड़े दो गुट

Tue, 10 Sep 2019 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2019 02:05 AM IST
विज्ञापन
crime
बिलसंडा। जमीन के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से चार-चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव बढ़ेपुरा निवासी साधन सहकारी समिति के सचिव अशोक शुक्ला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गांव के रास्ते की जगह को कृष्णपाल सिंह के लड़कों ने अपने मकान में मिला लिया है। उनके मकान के पास ही अशोक के बेटे विवेक की जमीन है। आरोप है कि इन लोगों ने विवेक की जमीन पर कब्जा करने नीयत से रविवार रात वहां निर्माण कार्य शुरू करा दिया। इसकी शिकायत थाना प्रभारी और यूपी 100 पुलिस से की गई। मौके पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने निर्माण कार्य रोकने को कहा तो यह लोग झगड़ा करने लगे। मारपीट में अशोक के सिर में चोट आई है। इधर, दूसरे पक्ष के ओमवीर ने बताया कि उनकी जगह की पैमाइश हो चुकी है। वह अपनी जगह पर ही निर्माण कार्य कर रहे थे तभी अशोक शुक्ला, प्रधान हृदयेश शुक्ला, योगेश और विमल ने दीवार गिरा दी और फिर घर में घुस कर मारपीट की। इंस्पेक्टर एसके सिंह ने बताया कि अशोक पक्ष की ओर से सोनवीर, ओमवीर, सुखवीर और रमनपाल तथा ओमवीर की ओर से अशोक शुक्ला, हृदयेश शुक्ला, योगेश और विमल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed