{"_id":"5d7693f58ebc3e01622a1471","slug":"crime-pilibhit-news-bly3754594138","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज में नहीं मिली कार तो विवाहिता को किया बेघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज में नहीं मिली कार तो विवाहिता को किया बेघर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। दहेज में कार और एक लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। परिजन ने सुलह कराने का प्रयास किया तो उनसे भी अभद्रता कर दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
बरखेड़ा थाना क्षेत्र के कबूलपुर गांव निवासी गायत्री देवी पुत्री रामकुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी शादी 20 अप्रैल 2017 को पचपेड़ा गांव निवासी नन्हेलाल उर्फ हरीशंकर से हुई थी। कुछ दिन बाद से ही ससुराल वाले एक लाख रुपये और कार की मांग करने लगे। इसको पूरा न करने पर प्रताड़ित किया जाने लगा। चार माह पूर्व ससुराल वालों ने पीड़ित को मारपीट कर घर से निकाल दिया। मायके पहुंचने के बाद विवाहिता ने अपने साथ हुई घटना बताई। परिजन ने सुलह का प्रयास किया तो उनको भी धमका दिया। इंस्पेक्टर बरखेड़ा बृज किशोर मिश्र ने बताया कि पति नन्हेलाल, ससुर होरीलाल, मुन्नी देवी सास के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की गई है।