{"_id":"5d76933a8ebc3e01567f0533","slug":"crime-pilibhit-news-bly3754592166","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पर कसीं फब्तियां, भीड़ ने शोहदे को धुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला पर कसीं फब्तियां, भीड़ ने शोहदे को धुना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। श्रीगणेश चौथ मेले में लगी दुकानों पर खरीदारी कर रहीं महिला से एक युवक ने फब्तियां कसते हुए छेड़छाड़ की। महिला के विरोध करने पर भीड़ ने आरोपी को पकड़कर पिटाई कर दी। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर थाने भिजवा दिया।
घटना रविवार रात की है। रामलीला मैदान पर आयोजित किए जा रहे गणेश चौथ मेले में काफी भीड़ थी। शहर की एक महिला मेला परिसर में लगी दुकानों पर खरीदारी कर रही थी। इस बीच सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला काला मंदिर का एक युवक वहां पहुंचा और महिला को देखकर फब्तियां कसने लगा। पहले तो महिला इसको नजर अंदाज करती रही, लेकिन न मानने पर महिला ने विरोध किया। शोर पर आसपास के लोग जमा हो गए। महिला से छेड़छाड़ की जानकारी मिलते ही भीड़ ने आरोपी को दबोच पिटाई कर दी। खुद के फंसते ही युवक ने माफी मांगना शुरू कर दिया। मेला चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर सुनगढ़ी आ गई। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। उसका शांतिभंग की आशंका में चालान करने के निर्देश दिए गए हैं।