{"_id":"5d754e6b8ebc3e014e27f110","slug":"crime-pilibhit-news-bly375451881","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैडम ने अवैध कब्जा हटवाया, दबंग ने सभासद को धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैडम ने अवैध कब्जा हटवाया, दबंग ने सभासद को धमकाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। अधिकारियों की ओर से सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे पर की गई कार्रवाई के बाद एक दबंग ने सभासद को धमका दिया। खुद पर कार्रवाई की आंच आने के डर में गुस्साए आरोपी ने रास्ते में रोक धमकी दे डाली। कोतवाली पुलिस ने सभासद से मिली तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
मोहल्ला देशनगर निवासी सभासद जगन्नाथ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कुछ दिन पूर्व उनके वार्ड में स्थित दुलवानी बरात घर के नजूल की जमीन पर बने कुछ हिस्से को सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा ध्वस्त करा दिया था। इसके पास में ही मोहम्मद हसन की लकड़ी की टाल है। यह टाल भी नजूल की भूमि है। अब लकड़ी की टाल वाले मोहम्मद हसन को खुद पर भी कार्रवाई का डर सता रहा है। उसका मानना है कि ये कार्रवाई मेरे द्वारा कराई जा रही है, जबकि ऐसा नहीं है। इसी को लेकर आरोपी मोहम्मद हसन पीड़ित से रंजिश मान रहा है। शनिवार सुबह पीड़ित घर से बाहर निकलकर जा रहा था। आरोप है कि मोहम्मद हसन ने सभासद को रोक लिया और भविष्य में उस पर कार्रवाई होने पर जान से मारने की धमकी दे डाली। कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर धमकाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विवेचना में सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।