{"_id":"5d754e6a8ebc3e93a8445732","slug":"crime-pilibhit-news-bly375451341","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोतस्करों का पीछा कर रही पुलिस पर फायरिंग, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोतस्करों का पीछा कर रही पुलिस पर फायरिंग, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। गोकशी की सूचना पर दबिश देने के लिए मकरंदपुर के एक बाग में पहुंची पूरनपुर पुलिस पर तस्करों ने फायरिंग कर दी। हालांकि कोई घायल नहीं हुआ। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को धर दबोचा, जबकि तीन तस्कर भाग गए। पकड़े गए आरोपियों से तमंचा भी बरामद हुआ। मौके से एक गोवंशीय पशु और औजार मिले। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर पकड़े गए आरोपियों का चालान कर दिया है।
कोतवाली पुलिस को रविवार सुबह सूचना मिली कि मकरंदपुर गांव में अकरम के बाग में गोकशी की जा रही है। इस पर कस्बा इंचार्ज निर्देश सिंह पुलिस बल के साथ दबिश देने पहुंच गए। बाग में पुलिस के पहुंचते ही तस्करों ने टीम पर तमंचे से फायर कर दिया। इसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मकरंदपुर निवासी सलीम, मोहल्ला साहूकारा कुरैशियान निवासी बब्बू कुरैशी को धर दबोचा, जबकि उनके तीन साथी मकरंदपुर निवासी इसरार कुरैशी, शेरपुरकलां निवासी रोशिद और समीर कुरैशी फरार हो गए। बाग में हत्या को बांधे गए एक गोवंशीय पशु और औजार भी बरामद हुए। सलीम के पास से पुलिस ने तमंचा, कारतूस और एक खोखा बरामद किया, जबकि बब्बू के पास से छुरा बरामद हुआ। कोतवाल अतर सिंह ने बताया कि पांचों आरोपियों के खिलाफ गोवध अधिनियम, पुलिस टीम पर हमला, पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। पकड़े गए तस्करों को जेल भेज दिया है। फरार की तलाश में दबिशें जारी है।