{"_id":"5d6eae798ebc3e01431bf512","slug":"crime-pilibhit-news-bly3746995135","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ माह बाद सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट कोर्ट के आदेश के बाद दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ माह बाद सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट कोर्ट के आदेश के बाद दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। घर में घुसकर अनुसूचित जाति की महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले की रिपोर्ट कोर्ट के आदेश के बाद दियोरिया पुलिस ने मंगलवार को आठ माह बाद दर्ज कर ली है।
क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने बताया कि पांच जनवरी की रात नौ बजे वह घर में अकेली थी, तभी दो लोग घर में घुस आए और तमंचा दिखाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसकी तमंचे की बट से पिटाई की गई। अगले दिन पति के मेहमानी से लौटने पर उसने कोतवाली जाकर घटना की तहरीर दी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इस पर कोर्ट में अर्जी दी। प्रभारी निरीक्षक शहरोज अनवर ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मंगलवार को घर में घुसकर सामूहिक दुष्कर्म करने, गाली-गलौज, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने और जाति सूचक अपशब्द कहने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इसमें एक आरोपी डोरीलाल को नामजद किया गया है, जबकि एक को अज्ञात बताया गया है।