{"_id":"5d6ead078ebc3e016c1386e7","slug":"crime-pilibhit-news-bly3746924184","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दिन बाद जागी पुलिस, शोहदे पर रिपोर्ट कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दिन बाद जागी पुलिस, शोहदे पर रिपोर्ट कराई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। जिला अस्पताल परिसर में छेड़छाड़ के बाद शोहदे की चप्पल से पिटाई करने के मामले में वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। अधिकारियों के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने शोहदे के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस वीडियो के आधार पर पीड़ित महिला और आरोपी का पता लगाने में जुटी है।
यह घटना सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे की है। जिला अस्पताल में दवा लेने पहुंची महिला पर्चा बनवाने को कतार में लगी थी। तभी पीछे खड़े युवक ने उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। इस पर बौखलाई महिला ने चप्पल से शोहदे की पिटाई कर दी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तब तक आरोपी खुद को छुड़ाकर भाग गया। इस घटना की सोशल साइट्स पर वायरल हुई वीडियो का पुलिस अधिकारियों ने संज्ञान लिया है। पुलिस के जांच करने पर छेड़छाड़ की घटना की पुष्टि हो गई। इसके बाद कार्रवाई की गई है। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि पवन मोबाइल-2 की तरफ से अज्ञात युवक के खिलाफ छेड़छाड़ की एफआईआर दर्ज की गई है। जांच कराकर कार्रवाई के निर्देश कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी को दिए गए हैं।