फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

सुलह कर तहरीर देने नहीं आए दोनों पक्ष, तो पुलिस बन गई वादी

Mon, 02 Sep 2019 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
crime
पीलीभीत। छेड़छाड़ के विवाद में चिड़ियादाह गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में कोई तहरीर न मिलने पर पुलिस खुद वादी बनी है। असम चौकी इंचार्ज अचल सिंह की ओर से पांच लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट, सेवन क्रिमिनल लॉ एक्ट समेत संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। सभी आरोपियों को पुलिस ने चालान कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के चिड़ियादाह गांव में शुक्रवार की रात छेड़छाड़ के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। पथराव भी किया गया था। घटना में चार लोग घायल हुए थे। गांव में पथराव की वजह से दहशत के बीच भगदड़ मच गई थी। दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार थे। इधर, सफेदपोश भी लग गए, जिसके बाद कार्रवाई के बजाय आपस में सुलह करा दी गई। कोई भी तहरीर देने के लिए थाने नहीं पहुंचा। घटना का संज्ञान लेकर पुलिस अधिकारियों ने पुलिस को अपनी तरफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इस पर असम चौकी इंचार्ज अचल कुमार की ओर से चिड़ियादाह निवासी रफीक अहमद, फिरोज, मोहम्मद अफसर, मोहम्मद सोहिल, इकरार अहमद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि पुलिस ने अपनी तरफ से एफआईआर दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया है। निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई के निर्देश कार्यवाहक थानाध्यक्ष सुनगढ़ी सतीश चंद वाजपेई को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed