{"_id":"5d6abb5f8ebc3e016b6ae0ae","slug":"crime-pilibhit-news-bly374315664","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ और जानलेवा हमले के आरोप में प्रधान समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ और जानलेवा हमले के आरोप में प्रधान समेत तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहानाबाद। घर में घुसकर मारपीट, छेड़छाड़ और जानलेवा हमला करने के मामले में प्रधान समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद सभी को जेल भेज दिया गया है। अब एक आरोपी की गिरफ्तारी बाकी है।
क्षेत्र की एक महिला ने शुक्रवार को कनाकोर गांव के प्रधान सतेंद्र, राजेंद्र, विजयपाल, शशांक गंगवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि 27 अगस्त को उसके पति से राजेंद्र और विजयपाल ने मारपीट की थी। इसके बाद दूसरे दिन प्रधान संग आए आरोपियों ने घर में घुसकर जानलेवा हमला बोल दिया। मारपीट कर छेड़छाड़ की गई थी। इंस्पेक्टर कमल सिंह ने बताया कि शनिवार को तीन आरोपी प्रधान सतेंद्र कुमार, शशांक और राजेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। विजयपाल की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। उधर, प्रधान से जब उसका पक्ष जानना चाहा, तो उन्होंने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।