{"_id":"5d6abb5d8ebc3e016c138377","slug":"crime-pilibhit-news-bly374314038","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की नजर में किसान पर हमले का मामला संदिग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की नजर में किसान पर हमले का मामला संदिग्ध
विज्ञापन
बीसलपुर। दियोरिया कोतवाली पुलिस ने गांव महदखास में एक किसान पर जानलेवा हमले की घटना को प्रथम दृष्टया संदिग्ध माना है। पुलिस की जांच के अनुसार ग्रामीण खुद गोली चलाते समय घायल हुआ है।
दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव महदखास निवासी बालकराम शुक्रवार सुबह पांच बजे अपने खेत पर गोली लगने से घायल हो गया था। गोली उसके दाएं हाथ में लगी थी। बालकराम ने उसी दिन दोपहर कोतवाली जाकर पुलिस को बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके ऊपर गोली चलाई है। पुलिस ने गांव जाकर मामले की जांच पड़ताल की। कोतवाल शहरोज अनवर ने बताया कि घायल के घर वालों और गांव के किसी भी व्यक्ति ने बालकराम को किसी व्यक्ति द्वारा गोली मारनेे की पुष्टि नहीं की है। कोतवाल के मुताबिक, अनुमान है कि बालकराम को खुद तमंचे से फायर करने के दौरान गोली लगी है। ब्यूरो