फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

किराना दुकान में नकब लगाकर हजारों का माल ले गए चोर

Sun, 01 Sep 2019 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
crime
पीलीभीत। असम हाईवे से सटी किराना की दुकान को निशाने पर लेकर चोर हजारों का सामान समेटकर ले गए। नकब लगाकर चोर भीतर घुसे थे। दूसरे दिन सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी की। हालांकि कुछ खास हासिल नहीं हो सका।
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के मीरापुर गांव निवासी हरस्वरुप की किराना की दुकान है। शुक्रवार रात असम हाईवे से सटी इस दुकान में चोर नकब लगाकर भीतर घुस गए। गल्ले में रखे चार हजार रुपये समेत 80 हजार का सामान समेट ले गए। शनिवार सुबह दुकान पहुंचने पर पीड़ित को घटना की जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए। चोरों द्वारा नकब लगाने को निकाली गई ग्रिल झाड़ियों में पड़ी मिली। चोरी का शोर मचते ही भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना मिलने पर सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची। डॉग स्क्वाड, फील्ड यूनिट और सर्विलांस टीम को भी गांव भेज दिया गया। सुरागरसी के प्रयास किए गए, लेकिन नतीजा हर बार की तरह ढाक के तीन पात ही रहा। पुलिस रटा रटाया जल्द खुलासे का आश्वासन देकर लौट आई। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि पुलिस को तहरीर लेकर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दे दिए गए हैं। पुराने चोरों के बारे में भी सुरागरसी कराई जा रही है। घटना को गंभीरता से लेकर जल्द वर्क आउट किया जाएगा।
विज्ञापन


एसपी के आदेश पर चोरी की रिपोर्ट
बरखेड़ा। एसपी के आदेश पर पुलिस ने ग्राम मुड़िया हुलास निवासी रामकुमार की ओर से गांव के ही बबलू और विक्रम के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप है कि इक्कीस जुलाई की रात दोनों आरोपियों ने पीड़ित के खेत पर लगा इंजन चोरी कर लिया। इंस्पेक्टर बृज किशोर मिश्र ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर जांच कराई जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


खमरिया पंडरी के स्कूल में चोरी
बरखेड़ा। पूर्व माध्यमिक विद्यालय खमरिया पंडरी के प्रधानाध्यापक अहमर जुनैद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 29 अगस्त की रात विद्यालय से चोर आफिस और स्टोर के ताले तोड़कर अनाज और अन्य सामान चोरी कर ले गए। दूसरे दिन विद्यालय पहुंचने पर उनको इसकी जानकारी हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed