फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

दरोगा पर मेले में अभद्रता करने का आरोप

Tue, 27 Aug 2019 11:15 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
crime
दरोगा पर मेले में अभद्रता करने का आरोप
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया, बाद में हिदायत देकर छोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
पूरनपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले में दरोगा पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए कुछ लोगों ने अधिकारियों से शिकायत की। अगले दिन पहुंचे दरोगा को शरारती लोगों ने घेरने का प्रयास किया। सूचना पर प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दो आरोपियों को भी हिरासत में लिया। हालांकि बाद में दोनों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

गांव धर्मापुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर मेला चल रहा है। मेले में एक दिन पहले एक दरोगा ने कुछ शराबियों को दौड़ा दिया। इस पर कुछ लोगों ने एसपी से फोन कर दरोगा पर अभद्रता का आरोप लगाया। सोमवार को दरोगा के मेले में पहुंचने पर कुछ लोग एकत्र हो गए। दरोगा ने इसकी सूचना कोतवाली में दी। कोतवाल अतर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में भी ले लिया। हालांकि कुछ देर बाद दोनों युवकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। इंस्पेक्टर अजब सिंह ने बताया कि दरोगा ने किसी से भी अभद्रता नहीं की थी। मेला में एक चाट के ठेले पर कुछ लोग शराब पी रहे थे। इस पर उनको डांट कर दरोगा ने भगा दिया था। सोमवार दरोगा के मेले में पहुंचने पर कुछ युवक एकत्र हो गए थे। मौके पर पहुंचकर युवकों को हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed