{"_id":"5d601d098ebc3e0135497f89","slug":"crime-pilibhit-news-bly3733278184","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र को नशीली चाय पिलाकर पांच हजार रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र को नशीली चाय पिलाकर पांच हजार रुपये लूटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। जहरखुरान ने एक छात्र को नशीली चाय पिलाकर उससे पांच हजार रुपये लूट लिए।
शाहजहांपुर के थाना निगोही क्षेत्र के गांव टिकमापुर निवासी राकेश कुमार गुरुवार को मेरठ के एक कॉलेज में एमएससी प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने गया था। वह दिल्ली से रोडवेज बस में घर लौट रहा था। रास्ते में बरेली और बीसलपुर के बीच उसे पड़ोस में बैठे जहरखुरान गिरोह के सदस्य ने पहले राकेश से दोस्ती की और फिर चाय में मिलाकर नशीला पदार्थ पिला दिया। राकेश के बेहोश होने पर उसकी जेब में रखे 4980 रुपये लेकर लुटेरा फरार हो गया। रोडवेज बस बीसलपुर पहुंची तो कंडक्टर ने बेहोशी हालत में ही राकेश को ईदगाह चौराहे पर उतार गया। किसी ने राकेश के पास मिली डायरी में मिले नंबर पर परिवार वालों को सूचना दी। घरवालों ने यहां आकर राकेश सीएचसी में भर्ती कराया।