{"_id":"5d5e7f8c8ebc3e6c740fb85d","slug":"crime-pilibhit-news-bly373201122","type":"story","status":"publish","title_hn":"खकरा नदी में उतराता मिला युवक का क्षतविक्षत शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खकरा नदी में उतराता मिला युवक का क्षतविक्षत शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। ग्राम चंदोई स्थित लॉ कॉलेज से सटकर गुजर रही खकरा नदी में अज्ञात व्यक्ति का क्षतविक्षत शव मिलने से अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने बमुश्किल शव बाहर निकलवाया। काफी प्रयास के बाद भी शिनाख्त न होने पर उसको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे की है। लॉ कॉलेज के कुछ कर्मचारियों ने खकरा नदी में एक शव उतराता देखा। इसके बाद शोर मचते ही काफी लोग जमा हो गए। सूचना मिलने पर एसएसआई कोतवाली पुष्कर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी की। गोताखोर बुलाकर शव को बमुश्किल बाहर निकलवाया गया। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि शव करीब 30 वर्षीय युवक का प्रतीत हो रहा है। वह कई दिन पुराना और पीछे से बहकर आया प्रतीत हो रहा है। क्षतविक्षत हालत होने की वजह से शिनाख्त में दिक्कत आ रही है। पुलिस की टीम शिनाख्त के प्रयास कर रही है। आसपास के ग्रामीणों से भी संपर्क साधा जा रहा है। इसके अलावा गुमशुदा लोगों की सूची से मिलान करने के भी प्रयास जारी है। सोशल साइट्स की भी पहचान के लिए मदद ली जा रही है।