{"_id":"5d5d7e4d8ebc3e6c187cf4e4","slug":"crime-pilibhit-news-bly373133381","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक के शाखा प्रबंधक समेत तीन पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक के शाखा प्रबंधक समेत तीन पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर (पीलीभीत)। लोन को लेकर एक बार फिर बैंक अधिकारियों पर मिलीभगत कर गड़बड़ी का आरोप लगा है। बीसलपुर कोतवाली पुलिस ने सीओ प्रवीण मलिक के निर्देश पर बिलसंडा थाना क्षेत्र के मोहल्ला जामा मस्जिद निवासी मोहम्मद सलीम की ओर से धोखाधड़ी और धमकाने की रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें इश्तियाक मंसूरी, शकील मंसूरी निवासीगण मोहल्ला हबीबुल्ला खां शुमाली, एसबीआई के शाखा प्रबंधक को नामजद किया है।
पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित मोहम्मद सलीम का आरोप है कि बीते साल उसने बीसलपुर में एक दुकान साझे में खरीदी थी। बीसलपुर के मोहल्ला हबीबुल्ला खां शुमाली निवासी इश्तियाक और शकील इसमें उसके पार्टनर थे। इस दुकान पर पीड़ित को बताए बगैर वर्ष 2018 में दोनों साझेदारों ने नगर की एसबीआई बैंक से दस लाख रुपये का लोन निकाल लिया। इसकी उसको कोई जानकारी नहीं दी गई। कुछ दिन पूर्व उसको लोन के बारे में जानकारी हुई तो सवाल जवाब किए गए। पहले तो आरोपी टालमटोल करते रहे, लेकिन बाद में धमकाना शुरू कर दिया। कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। कई बार पूछने पर आरोपी झगड़े पर उतर आए। मारपीट कर जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़ित ने बैंक प्रबंधक से मिलीभगत कर लोन निकालने का आरोप लगाते हुए शिकायत कोतवाली पुलिस से की, लेकिन पुलिस ने जांच के नाम पर टाल दिया। जिसके बाद पीड़ित ने सीओ से गुहार लगाई, तब जाकर कार्रवाई हो सकी है।
सीओ के निर्देश पर मामले में धोखाधड़ी और धमकाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में लोन से जुड़े कागजात चेक कराकर सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - इफ्तिखार हुसैन, एसएसआई बीसलपुर
विज्ञापन
लोन पूरी तरह से नियमों का पालन करते हुए दिया गया है। किसी तरह की गड़बड़ी या फिर मिलीभगत नहीं है। लगाए गए आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद हैं। लोन देते वक्त पूरी गंभीरता बरती जाती है। बैंक के स्तर सेे कोई जालसाजी नहीं की गई है। - विनोद कुमार, एसबीआई शाखा प्रबंधक