फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

वर्कशॉप मालिक की मौत को लेकर उलझी पुलिस

Thu, 22 Aug 2019 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
crime
पूरनपुर। वर्कशॉप मालिक अरमान की मौत हादसे में हुई या उनकी हत्या की गई, इस गुत्थी को सुलझाना पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। हालांकि पुलिस ने अरमान के दोनों साथियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर कुछ सबूत एकत्र किए। डॉग स्क्वॉड भी मौके पर पहुंचा। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय ली जाएगी। इसके बाद अगली कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

मोहल्ला गनेशगंज राजन टाकीज वाली गली निवासी अरमान का शव पूरनपुर-मैगलगंज हाईवे पर घाटमपुर के आगे सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे सड़क किनारे मिला था। अरमान के घायल होने की सूचना पर पुलिस उन्हें सीएचसी लाई, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। अरमान की हत्या के आरोप पर पुलिस ने उनके शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर की चोटों से अरमान की मौत होने की बात कही गई है। अरमान के भाई शक्ति कुमार ने अरमान के दो साथियों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी। इस पर पुलिस ने बुधवार को अरमान के साथी नगर की सुधीर कॉलोनी निवासी अंकुर अग्रवाल और बंडा बस स्टैंड के समीप रहने वाले लाडी सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रिपोर्ट में आरोप है कि अंकुर और लाडी पर अरमान का ढाई लाख रुपया उधार था। कई बार तकाजा करने पर दोनों टाल-मटोल करते रहे। सोमवार को रुपये देने का वादा कर अरमान को इन लोगों ने बुलाया था। इसके बाद दोनों उसे घुंघचाई ले गए और साथ में शराब पी। नशा होने पर दोनों ने अरमान की हत्या कर दी। बुधवार को फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचा। फोरेंसिक टीम ने मौके से कुछ सबूत एकत्र किए। खोजी कुत्ता घटनास्थल को सूंघने के बाद पुलिस की गाड़ी में जाकर बैठ गया। कोतवाल अतर सिंह ने बताया कि अरमान की मौत सिर में आई चोटों से हुई है। चोटें हादसे में आईं हैं या हत्या करने के लिए पहुंचाई गईं है, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed