{"_id":"5d5d7e498ebc3e6c16078443","slug":"crime-pilibhit-news-bly37306824","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेन स्नैचिंग के मामले में दबिश देने गई स्वॉट टीम से भिड़ा संदिग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेन स्नैचिंग के मामले में दबिश देने गई स्वॉट टीम से भिड़ा संदिग्ध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। बाजार में महिला अनुदेशक से हुई चेन स्नैचिंग की वारदात में सुरागरसी करने के बाद संदिग्ध को दबोचने गई स्वॉट टीम खुद ही घिर गई। पहले संदिग्ध युवक ने स्वॉट टीम में शामिल पुलिसकर्मियों से भिड़ना शुरू कर दिया। इसके बाद उसके परिजन भी घेरने आ गए। सूचना मिलने पर कोतवाली से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और बमुश्किल मामला शांत कराया। रात भर चली पूछताछ के बाद भी संदिग्ध की संलिप्तता स्नैचिंग की घटना में नहीं मिली। जिसके बाद उसका शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया।
मोहल्ला थान सिंह निवासी लेखपाल अनेंद्र शुक्ला की पत्नी अनुदेशक रेनू शुक्ला की 11 अगस्त की दोपहर बाजार से बाइक सवार दो स्नैचर सोने की चेन उड़ा ले गए थे। आरोपी बांका लहराकर फरार हुए थे। वारदात के बाद से सुनगढ़ी और स्वॉट टीम सुरागरसी में जुटी है, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिल सकी है। जहानाबाद में पकड़े गए गाजियाबाद के संदिग्ध लुुटेरे भी कोई क्लू नहीं दे पाए। जिसके बाद पुलिस एक अन्य अपराधी की तलाश में जुटी थी। उसको पकड़ने के लिए मंगलवार रात को स्वॉट टीम दबिश देने गए थे। युवक को दबोच भी लिया लेकिन पकड़े जाते ही संदिग्ध सिपाहियों से भिड़ गया। शोर पर उसके परिजन भी आ गए और स्वॉट टीम को घेर लिया। कार्रवाई का विरोध करते हुए सवाल-जवाब किए तो पुलिसकर्मियों के भी पसीने छूट गए। इसकी सूचना आला अधिकारियों को दी गई। जिसके बाद कोतवाली से पुलिस पहुंची तो वह उसका भी विरोध करने लगे। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने सीओ सिटी से परिजन की बात कराई, तब सीओ ने सख्ती से शांत कराया। इसके बाद पुलिस संदिग्ध को पकड़कर कोतवाली ले आई, हालांकि पूछताछ के बाद भी स्नैचिंग में उसके खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं मिला। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि महिला को भी फोटो भेजा गया, लेकिन वह पहचान नहीं सकी है। उसका शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया है।