फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

मकान मालिक ने की महिला से छेड़छाड़

Thu, 22 Aug 2019 06:15 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 06:15 PM IST
विज्ञापन
crime
पीलीभीत। सुनगढ़ी क्षेत्र की एक महिला ने अपने मकान मालिक पर कमरे में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। शिकायत करने पर आरोपी ने पीड़ित महिला को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दी गई तहरीर के आधार पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सुनगढ़ी क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसके पति मजदूरी करते हैं। 19 अगस्त को उसके पति घर पर नहीं थे। इस बीच मकान मालिक उसके कमरे में घुस आया और उसे दबोच लिया। आरोप है कि अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ की गई। विरोध करने पर मारपीट की और बाद में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। महिला ने पति के वापस आने पर पूरी घटना बताई। जिसके बाद नामजद तहरीर पुलिस को दी गई। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी नरेशपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर घर में घुसकर छेड़छाड़, मारपीट और धमकाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed