फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

पति-पत्नी के बीच आपसी झगड़े में मायके वालों ने किया हंगामा

Thu, 22 Aug 2019 06:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 06:21 PM IST
विज्ञापन
crime
बीसलपुर (पीलीभीत)। थाना बिलसंडा क्षेत्र के गांव फिरसाह में पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद पहुंचे मायके वालों ने जमकर हंगामा किया। मारपीट भी की। पुलिस ने उनके वाहनों को कब्जे में ले लिया, लेकिन बाद में छोड़ दिया। तहरीर मिलने के बावजूद रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

थाना बिलसंडा क्षेत्र के गांव फिरसाह के एक युवक की शादी शाहजहांपुर के थाना निगोही क्षेत्र के गांव विक्रमपुर चकौरा की युवती से हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के विचार नहीं मिल रहे थे, लिहाजा उनके बीच आए दिन झगड़ा होता रहता है। रविवार शाम भी पति पत्नी में झगड़ा हुआ था। युवती ने इसकी सूचना अपने मायके वालों को दे दी। मायके वाले एक बोलेरो गाड़ी और चार बाइकों से आ धमके। आरोप है कि इन लोगों ने युवती की ससुराल में जमकर हंगामा किया। परिवार के सभी लोगों से मारपीट की। तोड़फोड़ भी की। युवती के पति को गंभीर चोटें आई हैं। बवाल होते देख गांव के काफी लोग मौके पर जमा हो गए। इसी बीच सूचना पर बिलसंडा पुलिस मौके पर पहुंच गई, तभी हमलावर वाहन छोड़कर भाग गए। पुलिस हमलावरों के पांचों वाहनों को कोतवाली ले गई। गंभीर रूप से घायल युवती के पति को जिला अस्प्ताल में भर्ती कराया गया है। युवती के ससुर ने थाना बिंलसंडा में मामले की तहरीर दी है, इसमें 15 लोगों को आरोपी बनाया है। आठ हमलावरों को नामजद किया है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। इतना ही नहीं पुलिस ने हमलावरों के वाहन भी छोड़ दिए हैं। इस बाबत सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि बिलसंडा पुलिस से मामले की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed