फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

चिड़ियादाह विवाद: गुंडई करने वालों पर कसा कानूनी शिकंजा, क्रॉस रिपोर्ट

Tue, 13 Aug 2019 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
crime
पीलीभीत। क्रिकेट मैच खेलने के दौरान चिड़ियादाह गांव में कहासुनी के बाद दो पक्षों में हुई मारपीट की घटना में तहरीर मिलने पर सुनगढ़ी पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की है। एक पक्ष से घर में घुसकर मारपीट तोड़फोड़ और दूसरी तरफ से जानलेवा हमला करने की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम चिड़ियादाह में रविवार सुबह क्रिकेट खेलने के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया था। मारपीट के बाद पथराव किया गया था, जिसमें तीन लोग घायल हुए थे। अब इस मामले में क्रॉस रिपोर्ट दर्ज की गई है। एक पक्ष से शहनाजुद्दीन की तहरीर पर गांव के ही मुजीब, इदरीश, रियाजुल, तौफीक, अल्ताफ, मुज्विल, रिहान के खिलाफ बलवा, घर में घुसकर जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज की है, जबकि दूसरे पक्ष से रियाजुल की तहरीर पर शाहजुद्दीन, आमिर, सैफ और रियाजुद्दीन के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, छेड़छाड़ और तोड़फोड़ की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी करने के लिए सुनगढ़ी इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश सिंह को निर्देश दिए गए हैं। गुंडई करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed