{"_id":"5d50570b8ebc3e6d234f57f7","slug":"crime-pilibhit-news-bly3720710128","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को पीटा, बच्चे को कुंए में फेंकने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को पीटा, बच्चे को कुंए में फेंकने की कोशिश
विज्ञापन
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव मझिगवां के एक युवक को गांव के ही छह लोगों ने शनिवार को मामूली विवाद पर बुरी तरह पीटा। उसे बचाने पहुंची बहन की गोद से उसके पांच माह के बच्चे को छीनकर कुंए में फेंकने की कोशिश की।
कोतवाली क्षेत्र के गांव मझिगवां निवासी छोटेलाल ने बताया कि गांव के ही एक युवक ने शनिवार को उसका मोबाइल छीन लिया था। विरोध करने पर उसने अपने पांच अन्य साथियों को बुला लिया और लात-घूसों से पीटना शुरू कर दिया। छोटेलाल की चीख सुनकर बहन रामकली बचाने पहुंची तो हमलावरों ने उसकी गोद से उसके पांच माह के बच्चे को छीन लिया और कुएं में फेंकने की कोशिश की। रामकली ने जैसे-तैसे अपने बच्चे को बचाया। छोटेलाल ने कोतवाली में मामले की नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसएसआई इख्त्यिार हुसैन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।