{"_id":"5d5057108ebc3e6d007e0c29","slug":"crime-pilibhit-news-bly372051576","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायल गाय को पशु संरक्षण गृह न ले जाने पर बिफरे हिंयुवा कार्यकर्ता, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घायल गाय को पशु संरक्षण गृह न ले जाने पर बिफरे हिंयुवा कार्यकर्ता, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। घायल गाय को पशु संरक्षण गृह न ले जाने पर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार रात डिग्री कॉलेज रोड पर जमकर हंगामा किया। मामला तूल पकड़ने लगा तो नगर पालिका परिषद कर्मी गाय को उठाकर ले गए।
हिंयुवा कार्यकर्ताओं को शनिवार रात करीब 10 बजे खबर मिली कि डिग्री कॉलेज रोड पर घायल अवस्था में एक गाय दो दिनों से पड़ी है। इस पर कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और नगर पालिका परिषद के अधिकारियों को खबर दी। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि पालिका कर्मी जानबूझकर घायल गाय को पशु संरक्षण गृह नहीं ले जा रहे थे। इस पर उन्होंने नारेबाजी करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर लोगों की भीड़ बढ़ने से मामला तूल पकड़ने लगा तो नगर पालिका परिषद के कई कर्मचारी पहुंच गए और घायल गाय उठाकर पशु संरक्षण गृह ले गए। पशु अस्पताल के वरिष्ठ फार्मासिस्ट बीडी पाल ने उसी समय पशु संरक्षण गृह पहुंचकर घायल गाय का इलाज किया, तब कहीं हंगामा खत्म हुआ। इस दौरान हिंयुवा के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सजल त्रिवेदी, जिला सह संयोजक संजय विश्वकर्मा, राहुल कुमार, पवन गुप्ता आदि मौजूद रहे।