{"_id":"5d5057048ebc3e6cab1f7bba","slug":"crime-pilibhit-news-bly3720512115","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीसलपुर के मठिया प्रकरण में मेला कमेटी के मंत्री भी नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीसलपुर के मठिया प्रकरण में मेला कमेटी के मंत्री भी नामजद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। युवा विकास संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पुलिस के हिरासत में लेने के बाद मठिया प्रकरण ठंडा पड़ गया है। इधर, पुलिस ने इस मामले में दर्ज की गई रिपोर्ट में मेला कमेटी के मंत्री का नाम भी शामिल कर लिया है।
मेला कमेटी के लोगों ने नौ अगस्त को मेला मैदान में स्थित शिवलिंग वाली मठिया गिरवानी शुरू कर दी थी। युवा विकास संगठन और हिंयुवा के कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया तो एसडीएम सौरभ दुबे ने मठिया गिराने का काम रुकवा दिया, लेकिन युवा विकास संगठन के कार्यकर्ता इससे संतुष्ट नहीं हुए वे इस मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर आ गए और प्रदर्शन करने लगे। उधर, हिंयुवा के जिला उपाध्यक्ष प्रशांत त्रिवेदी ने कोतवाली में मामले की तहरीर दी। इस पर ठेकेदार समेत तीन लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। मामले को तूल पकड़ता देख स्थानीय प्रशासन ने शनिवार सुबह क्षतिग्रस्त मठिया का निर्माण करा दिया। एसडीएम के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने मठिया प्रकरण को बेवजह तूल देने के आरोप में मोहल्ला बख्तावरलाल निवासी युवा विकास संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन पाठक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने रविवार सुबह नितिन को चेतावनी देकर छोड़ दिया। इसके बाद मठिया प्रकरण ठंडा पड़ गया। इधर, कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट में मेला कमेटी के मंत्री महेश अग्रवाल का नाम भी शामिल कर लिया है।