{"_id":"5d5057078ebc3e6c940d155c","slug":"crime-pilibhit-news-bly3720396131","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसे तो नहीं हो पाएगीसंदिग्धों की पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐसे तो नहीं हो पाएगीसंदिग्धों की पहचान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। अधिकारी भले ही अपराधियों पर सख्ती को लेकर बैठकों में तमाम दावे करते रहें, लेकिन चोरी की घटनाओं में पुलिस की कार्यशैली बेहद लापरवाह है। बैंक कर्मचारी के घर से लाखों का माल समेटने वाले चोरों पर शिकंजा कसने के बजाय अब तक पुलिस सीसीटीवी फुटेज में आए संदिग्धों की पहचान भी नहीं कर सकी है। हकीकत यह भी है इसके लिए कोई ठोस प्रयास भी अब तक नहीं किया है। आलम यह है कि पुलिस कोतवाली से बाहर निकले बिना ही आस लगाए है कि कोई मददगार कोतवाली आएगा और पहचान कर देगा।
शहर के मोहल्ला साहूकारा निवासी एसबीआई के कैशियर राजीव जोशी के मकान में तीन दिन पूर्व चोर कुंडी तोड़कर घुस गए थे और यहां से डेढ़ लाख रुपये और जेवरात समेट ले गए थे। अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस सुरागरसी का दावा कर रही है। कुछ दूरी पर स्थित एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में आए संदिग्धों की पहचान करने को टीम लगाई है, लेकिन यह सब काम सिर्फ बयानबाजी और कागजों में ही होता दिखाई दे रहा है। धरातल पर न तो पुलिस दोबारा आसपास के इलाके में छानबीन करने पहुंची, न ही किसी को फुटेज दिखाकर पहचान कराने का प्रयास किया गया। अधिकारी भी मातहतों की लापरवाही पर निगाहें फेरे हुए हैं। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि घटना का खुलासा करने के लिए सुरागरसी कराई जा रही है। फुटेज में आए संदिग्धों की पहचान नहीं हो पा रही है। इस पर काम जारी है। कोतवाली पुलिस को गंभीरता से लेते हुए जल्द वर्कआउट के निर्देश दिए गए हैं।