फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

सिस्टम अपना काम करता, तो नहीं झेलनी पड़ती फजीहत

Tue, 30 Jul 2019 02:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2019 02:47 AM IST
विज्ञापन
crime
बीसलपुर (पीलीभीत)। आपूर्ति कार्यालय में दलाल के पकड़े जाने के बाद अब भले ही अधिकारी सख्त कार्रवाई का दावा कर रहे हों, लेकिन इस कार्रवाई ने सिस्टम की हकीकत उजागर कर दी है। पूर्ति कार्यालय के अंदर किस तरह से गरीबों के हक को दलाल भ्रष्ट अधिकारियों-कर्मचारियों से साठगांठ कर हजम कर रहे है, यह विधायक के छापे से साफ हो गया है।
विज्ञापन

सिर्फ यही एक नहीं, अन्य कई दलाल भी आपूर्ति कार्यालय में हावी हैं। इसकी कई बार शिकायतें भी ग्रामीणों द्वारा की गईं, लेकिन हर बार जांच के नाम पर इनको दबाने का काम किया गया। दिन भर कार्यालयों में जमा ऐसे दलाल वहां पहुुंचने वाले फरियादी को अपने झांसे में लेकर सुविधा शुल्क वसूलते हुए उनका काम कराते हैं। इसका हिस्सा संबंधित विभाग के पास भी जाता है। यही वजह है कि अगर इनकी मर्जी न हुई तो पात्र को अपात्र और अपात्र को पात्र बना दिया जाता है। इतना ही नहीं दफ्तर के बाबू भी काम लटका देते हैं। फिर महीनों चक्कर लगाइए, लेकिन काम नहीं होगा।
विज्ञापन


अन्य दलाल भी हैं सक्रिय
पहले कई सालों तक इस कार्यालय में बिलसंडा क्षेत्र के गांव मवैइया का एक दलाल सक्रिय रहा। उसकी जगह गिरफ्त में आने के बाद फरार हुए आरोपी राजू ने ले ली। बताते हैं कि इस कार्यालय से जुड़ा वैध या अवैध कोई काम। राजू के लिए कोई मुश्किल नहीं होती। वह दफ्तर में दलाल की तरह नहीं, बल्कि कर्मचारियों की तरह ही काम करता दिखाई देता था। उसी की तरह एक अन्य व्यक्ति भी इसी तरह से साठगांठ कर खेल कर रहा है। इससे कुछ दूरी पर उपभोक्ताओं के राशन कार्ड ऑनलाइन करने वाले कार्यालय में भी दलालों का जमावड़ा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसी हिरासत जब सामान्य आरोपी भाग निकला
बीसलपुर (पीलीभीत)। आरोपी का भागना पुलिस अभिरक्षा पर सवाल खड़ा करता है। जब सामान्य अपराधी थाने से भा निकला तो बड़े अपाराधियों को संभालते होंगे। आरोपी राजू को कोतवाली लाने के बाद उसको जमीन पर बैठा दिया था। कुछ देर बाद उसने लघुशंका जाने को कहा। इस पर पुलिस उसको बाहर ले आई, उसको सही से पकड़कर भी नहीं रखा। नतीजतन वह दौड़ लगाकर भाग गया। उसको विधायक और अधिकारियों की मौजूदगी में पकड़ा गया था। इसलिए पुलिस गोलमाल भी नहीं कर पाई। नतीजतन फरार हुए राजू के भागने पर पुलिस के हाथ-पांव फूल गए हैं। उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

किसी भी सरकारी कार्यालय में दलालों को हावी नहीं होने दिया जाएगा। सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों को सीधे पहुंचाना ही हमारी प्राथमिकता है। इसी के तहत सोमवार को कार्रवाई की गई है।
- रामसरन वर्मा, बीसलपुर विधायक

विधायक की मौजूदगी में आपूर्ति कार्यालय में छापा मारकर एक व्यक्ति को दलाली करते पकड़ा गया है। उसको पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। इसके अलावा आपूर्ति कार्यालय को भी सील करा दिया है।
- सौरभ दुबे, एसडीएम बीसलपुर

एसडीएम के निर्देश पर आरोपी मोहल्ला दुबे निवासी राजू के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अधिकारियों के निर्देशानुसार कराई जाएगी।

- रितेश चंद्रा, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी बीसलपुर

एसडीएम से निर्देश मिलने पर आपूर्ति कार्यालय सील कर दिया है। आरोपी के कब्जे से मिले राशनकार्ड ऑनलाइन के फार्म और रुपये जिला पूर्ति अधिकारी ने कब्जे में लिए हैं। वही इसकी जांच करेंगे।
-विजय त्रिवेदी, तहसीलदार बीसलपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed