{"_id":"5d3f32238ebc3e6cb83254f7","slug":"crime-pilibhit-news-bly3704176161","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुराफात करने वाले एक नामजद आरोपी का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुराफात करने वाले एक नामजद आरोपी का चालान
विज्ञापन
पीलीभीत। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गाजीपुर मुगल गांव में शनिवार रात माहौल खराब करने की नीयत से खुराफात की गई थी। देवस्थल पर लगे पीपल के पेड़ की टहनियां काटने के साथ ही वहां पर बनी मठिया में तोड़फोड़ करने की कोशिश की गई थी।
रविवार सुबह खबर मिलने पर लोग जमा हुए और दूसरे पक्ष के दो लोगों पर घटना करने का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी गई। गांव में तनाव के हालात बन गए थे, जिसको पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने गांव पहुंचकर शांत कराया था। एसओ आलोक मिश्र ने बताया कि एक नामजद आरोपी सत्तार बेग का चालान कर दिया गया है। वह मुख्य आरोपी था। प्रकरण की दर्ज रिपोर्ट की गहनता से जांच कराई जा रही है। गांव में पूरी तरह से माहौल शांत है। ब्यूरो