फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Crime news in district.

कोहरे का कहर :: तालाब में पलटा ट्रक, घर में घुसा डंपर

Thu, 08 Jan 2026 11:23 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 08 Jan 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Crime news in district.
जहानाबाद थाना क्षेत्र में तालाब में पलटा पड़ा ट्रक। संवाद
जहानाबाद। बरेेली-हरिद्वार हाईवे पर घने कोहरे और तेज रफ्तार की वजह से अलग-अलग स्थानों पर दो सड़क हादसे हुए। एक ट्रक सड़क किनारे तालाब में पलट गया और दूसरे हादसे में डंपर घर में घुस गया। गनीमत रही कि इन हादसों में कोई नुकसान नहीं हुआ। डंपर घुसने से घर को नुकसान पहुंचा है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की।
विज्ञापन


पहला हादसा थाना जहानाबाद के ग्राम बारात बोझ में हुआ। यहां तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर टीकाराम पुत्र चुन्नीलाल के घर में जा घुसा। डंपर की टक्कर से घर की दीवार टूट गई। इससे काफी क्षति पहुंची। हादसे के समय घर के सदस्य अंदर मौजूद थे लेकिन किसी को कोई चोट नहीं आई। हादसे के बाद अफरातफरी मच गई। लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन

दूसरा हादसा जहानाबाद कस्बे के समीप हरिद्वार हाईवे पर हुआ। कोहरे की वजह से एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तालाब में पलट गया। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हादसे के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर आवागमन प्रभावित रहा। दोनों हादसों की सूचना पर थाना जहानाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार विश्नोई ने बताया कि हादसों के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर घने कोहरे और तेज रफ्तार को हादसों की वजह माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed